{"_id":"65b0ab62981e8264310094a5","slug":"kumaon-weather-news-cold-in-in-kumaon-uttarakhand-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumaon Weather: कुमाऊं में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर की भविष्यवाणी; जानें तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaon Weather: कुमाऊं में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर की भविष्यवाणी; जानें तारीख
Wed, 24 Jan 2024 11:47 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:47 AM IST
सार
Kumaon Weather: उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। धूप निकलने के बावजूद मंगलवार को हल्द्वानी में कड़ाके की सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि मुक्तेश्वर का 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
हल्द्वानी में मंगलवार रात करीब नौ बजे घना कोहरा छाने से दृश्यता करीब 10 मीटर तक रह गई। मैदानी जिलों के कुछ भागों में घना कोहरा और कहीं शीत लहर की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को धूप निकलने के बावजूद ठंड में काफी इजाफा दिखा। तेज हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। वहीं पहाड़ी इलाकों में पाले की स्थिति से एक ओर फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तो दूसरी ओर पाला जमने से मार्गों पर फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। हल्द्वानी का अधिकतम 14.5 जबकि मुक्तेश्वर का 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
उधर, नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में जनवरी में दिनभर चटख धूप खिली रही है। हालांकि शाम होते ही कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर का उपयोग कर रहे हैं।
कुमाऊं में तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 14.5 0.1
रुद्रपुर 13.0 0.9
अल्मोड़ा 14.0 01
मुक्तेश्वर 12.9 1.6
चंपावत 16.0 04
बागेश्वर 17.0 04
नैनीताल 15.0 06
पिथौरागढ़ 17.2 6.2
पूर्वानुमान : 26 को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य से कम तापमान होने के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति है। अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 26 जनवरी को पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोहरे में एक-दो दिन बाद कमी हो सकेगी।
जिला अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 14.5 0.1
रुद्रपुर 13.0 0.9
अल्मोड़ा 14.0 01
मुक्तेश्वर 12.9 1.6
चंपावत 16.0 04
बागेश्वर 17.0 04
नैनीताल 15.0 06
पिथौरागढ़ 17.2 6.2
पूर्वानुमान : 26 को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य से कम तापमान होने के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति है। अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 26 जनवरी को पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोहरे में एक-दो दिन बाद कमी हो सकेगी।