{"_id":"691a36783ab9bb3b9f048777","slug":"kumaon-university-has-revised-the-dates-of-bed-admission-process-haldwani-news-c-238-1-shld1023-120229-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं विवि ने बीएड प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों में किया संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं विवि ने बीएड प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों में किया संशोधन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीएड सत्र 2025-27 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तिथियों में संशोधन और विस्तार किया गया है। विश्वविद्यालय की नई सूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण अब 16 से 18 नवंबर तक होंगे।
रविवार को कुमाऊं विवि की ओर से कार्यक्रम में बदलाव कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों के लिए सुधार की तिथि 19 नवंबर, अंकों के प्रमाण-पत्रों की जांच व सत्यापन की तारीख 20-21 नवंबर की गई है। योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉलेज आवंटन 22 से 24 नवंबर तथा कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 25 से 29 नवंबर तक संपन्न होगी।
द्वितीय चरण में शेष योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन 30 नवंबर को होगा जबकि प्रवेश एक से छह दिसंबर तक किया जाएगा। तृतीय चरण में रिक्त सीटों की घोषणा सात दिसंबर को ओर कॉलेज स्तर पर परामर्श आठ से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। विवि के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने सभी अभ्यर्थियों से समय-सीमा का पालन करने और पोर्टल पर उपलब्ध दिशा–निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।