{"_id":"658b2e8eab9211eed9038037","slug":"kumaon-university-exams-starting-from-december-27-postponed-nainital-news-c-238-1-shld1023-1896-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विश्वविद्यालय: 27 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित, जानें अब कब होंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विश्वविद्यालय: 27 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित, जानें अब कब होंगे एग्जाम
Wed, 27 Dec 2023 10:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:21 AM IST
सार
हल्द्वानी के कुमाऊं विश्वविद्यालय की 27 दिसंबर से शुरू होने वाली एनईपी स्नातक तृतीय (बीए, बीएससी और बीकाम) और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (एमए, एमकाम व एमएससी) की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। यह परीक्षाएं शीतावकाश के बाद आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय की 27 दिसंबर से शुरू होने वाली एनईपी स्नातक तृतीय (बीए, बीएससी और बीकाम) और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (एमए, एमकाम व एमएससी) की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। यह परीक्षाएं शीतावकाश के बाद आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। डॉ. राणा ने बताया कि सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई माह में प्रस्तावित हैं। सत्र नियमित करने के लिए विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद सम सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं परिसर निदेशकों से उक्त सूचनाओं को विद्यार्थियों तक पहुंचाने व सम सेमेस्टर परीक्षा अवधि को दृष्टिगत रखते हुए कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। बताया कि 27 दिसंबर से होने वाली व्यावसायिक पाठ्यक्रम और वर्तमान संचालित स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम) पंचम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर ओल्ड कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षाफल
कुमाऊं विवि ने मंगलवार को बीबीए एलएलबी द्वितीय, बीएससी (कृषि) द्वितीय, एमए एनिमेशन, डिजाइन द्वितीय और चतुर्थ और एमएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि विद्यार्थी कुविवि की वेबसाइट www.kuntl.net के माध्यम से परीक्षाफल देख सकते हैं।