फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Cup win

बीएसए भीमताल ने जीती कुमाऊं कप क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 22 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Mon, 22 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kumaon Cup win

भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (बीएसए) की ओर से आयोजित स्व. योगेश कुमार स्मृति मेमोरियल टी-20 कुमाऊं कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीएसए भीमताल ने रोमांचक मैच में नैनी माउंट एचीवर्स नैनीताल को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। यहां स्थित मिनी स्टेडियम में रविवार को बीएसए भीमताल और एनएमए नैनीताल के बीच फाइनल मैच हुआ।

विज्ञापन


 बीएसए भीमताल ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुुकसान पर 195 रन बनाए। नितिन ने 65 और रजत ने 25 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से अतीक और शुक्ला ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एनएमए नैनीताल की पूरी टीम 130 रनों पर आउट हो गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर सिंह मेहरा ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मैच ऑफ द सिरीज बीएसए भीमताल के सुरेंद्र को, मैन ऑफ द मैच बीएसए भीमताल के ही नितिन भल्ला को, बेस्ट बालर का प्रदीप कार्की को, बेस्ट फील्डर का रजन, बेस्ट बेस्टमेंन नैनीताल के अभिषेक को दिया गया। फाइनल विजेता को 21 हजार रुपये, उपविजेता को 11 हजार रुपये दिए गए। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed