फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat wished Harele festival in haldwani

PHOTOS: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस अंदाज में मनाया हरेला, सभी को दी शुभकामनाएं; देखिए तस्वीरें

Tue, 16 Jul 2024 07:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोक पर्व हरेले की बधाई देते हुए हल्द्वानी के पेयजल निगम कार्यालय, नगर निगम पार्क  में छायादार, बेलदार पौधों का रोपण किया।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat wished Harele festival in haldwani
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मंगलवार को नैनीताल जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा अर्चना कर पर्व मनाया, स्कूलों, कॉलेजों में छात्र छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वहीं जिले के विभिन्न इलाकों में जिला प्रशासन की टीम, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम थीम पर जिले भर में वृहद पौधरोपण किया। जिले में इस मानसून सीजन में लगभग पांच लाख 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है, वहीं आज लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Kumaon Commissioner Deepak Rawat wished Harele festival in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस अंदाज में मनाया हरेला - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी नगर निगम पार्क नैनीताल रोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को अपनी मंगल कामनाएं भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प एक वृक्ष मां के नाम को जीवंत रूप देने के लिए हम सब वचनबद्ध हैं। निश्चित रूप से हरेला हरियाली का त्योहार है यह उत्तराखंड के विशिष्ट त्योहारों में से एक है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में 30 पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने चाहिए क्योंकि हर मनुष्य अपने जीवनकाल में लगभग 30 पेड़ो के बराबर ऑक्सीजन को ग्रहण करता है। हम सभी को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करना होगा।
 

Kumaon Commissioner Deepak Rawat wished Harele festival in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोक पर्व हरेले की बधाई देते हुए हल्द्वानी के पेयजल निगम कार्यालय, नगर निगम पार्क  में छायादार, बेलदार पौधों का रोपण किया। साथ उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में आज  हरेला पर्व धूमधाम के साथ और वृहद स्तर पर राज्य के दोनों मंडल में पौधरोपण कर मनाया जा रहा है। बताया कि वर्षाकाल के दौरान पूरे कुमाऊं में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही प्राधिकरण वाले क्षेत्र सरकारी भूमि, सड़कों के दोनों तरफ लता, बेल वाले फूल लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को पेयजल निगम के कार्यालय से की। हल्द्वानी में लता, बेल, फूल लगाने से आने वाले सालों में हल्द्वानी को फूलों के शहर के रूप में नई पहचान मिल सकेगी ।
 
विज्ञापन

Kumaon Commissioner Deepak Rawat wished Harele festival in haldwani
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
डीएम वंदना सिंह ने भी नगर निगम पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कहा कि हमें प्रण लेना होगा कि हम पौधों को लगाने के साथ साथ संरक्षित भी रखेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और ऑर्गेनिक चाय, सुगंधित तेल, वनस्पति प्रजाति के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विकासखंड ओखलकांडा के स्वयं  सहायता समूह जय दुर्गा एसएचजी, ओखलकांडा के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही वन संरक्षण, संवर्धन और वनों को वनाग्नि से बचने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हल्द्वानी नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सफाई निरीक्षकों, पर्यावरण मित्रों और सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 

इसी क्रम में आज कोटाबाग, रामनगर, ओखलकांडा, भीमताल, रामगढ़, बेतालघाट, धारी, हल्द्वानी ब्लॉक में वन विभाग, उद्यान विभाग, खंड विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकारी भवन, विद्यालयों, ग्रामीण- शहरी आदि इलाकों में 33 से अधिक स्थानों में पौध रोपण किया जिसमें फलदार और छायादार पौधे रोपे  गए। साथ ही रोपे गए पौधो की देख रेख और संरक्षण की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed