{"_id":"657864e1b3fb229137005ffa","slug":"kumaon-commissioner-deepak-rawat-meditated-in-the-hut-of-baba-neeb-karori-in-bhumiyadhar-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं कमिश्नर का दिखा अलग रूप: बाबा नीब करौरी की कुटिया में बैठ लगाया ध्यान, ग्रामीणों से ली मंदिर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं कमिश्नर का दिखा अलग रूप: बाबा नीब करौरी की कुटिया में बैठ लगाया ध्यान, ग्रामीणों से ली मंदिर की जानकारी
Tue, 12 Dec 2023 07:57 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:57 PM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भूमियाधार में बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित मंदिर में पूजा पाठ की। इसके बाद बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी और मान्यताओं के बारे में जाना।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को भूमियाधार में बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित मंदिर में पूजा पाठ कर बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी और मान्यताओं के बारे में जाना।
विज्ञापन
Trending Videos
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भूमियाधार गांव को धार्मिक और पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमियाधार स्थित बाबा के धाम को प्रचार प्रसार करने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जल्द ही पार्किंग व्यवस्था और शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने मंदिर समेत आसपास के इलाकों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटन से जोड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों में होमस्टे बेहतर विकल्प हो सकता है। ग्रामीणों ने आयुक्त को जल, सड़क, विद्युत आदि समस्याओं से अवगत कराया।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, एएनएम सेंटर स्थापित करने, आंगनबाड़ी केंद्र में जल्द रिक्त पद भरने और ग्रामीण इलाकों में बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।