{"_id":"6047dec08ebc3ec899797127","slug":"kovid-vaccine-will-not-be-available-in-women-s-hospital-today-haldwani-news-hld417627525","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में आज नहीं लगेगा कोविड का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में आज नहीं लगेगा कोविड का टीका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। महिला अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल, रामनगर संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी एवं पीएचसी में बुधवार को कोविड का टीका नहीं लगाया जाएगा। बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण अभियान चलने के कारण कोविड का टीका नहीं लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि बुधवार और शनिवार को गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को टीका लगाया जाता है इसलिए महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी में कोविड का टीका नहीं लगेगा। दूसरी ओर मंगलवार को 5550 में 2749 ने कोविड का टीका लगवाया। मंगलवार को जिले में कोविड पॉजिटिव पांच नए केस आए। जबकि एसटीएच में कोविड पॉजिटिव तीन मरीज भर्ती हैं और आइसोलेशन में चार मरीज रखे गए हैं।
बुधवार को यहां लगेगा टीका
हार्ट केयर सेंटर हल्द्वानी, बेस अस्पताल हल्द्वानी, आईटीबीपी हास्पिटल लालकुआं, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, बांबे हास्पिटल, वेदांता नेत्रालय, सिटी हास्पिटल, नीलकंठ हास्पिटल, उषा बहुगुणा अल्फा हेल्थ, बृजलाल हास्पिटल।
विज्ञापन
बुधवार को यहां लगेगा टीका
हार्ट केयर सेंटर हल्द्वानी, बेस अस्पताल हल्द्वानी, आईटीबीपी हास्पिटल लालकुआं, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, बांबे हास्पिटल, वेदांता नेत्रालय, सिटी हास्पिटल, नीलकंठ हास्पिटल, उषा बहुगुणा अल्फा हेल्थ, बृजलाल हास्पिटल।
विज्ञापन