फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kovid vaccine to be given to 30 thousand 588 in Kumaon

कुमाऊं में 30 हजार 588 को लगेगा कोविड का टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Kovid vaccine to be given to 30 thousand 588 in Kumaon
हल्द्वानी। कोविड टीके का इंतजार अब खत्म हो गया है। कोविशील्ड टीका देहरादून पहुंच चुका है। यह टीका बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा और रुद्रपुर के क्षेत्रीय टीका केंद्र पर पहुंच जाएगा। कुमाऊं में टीका लगवाने वालों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण 16 जनवरी से होना है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है। कुमाऊं में प्रथम चरण में कुल 30 हजार 588 को टीका लगेगा। पहले चरण के लिए टीके की 39,410 डोज आएंगी। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि टीका लगवाने वालों की संख्या भी अपडेट हो गई है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि डोज के हिसाब से टीके भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला टीका लगवाने वालों की संख्या टीके की आ रही डोज
अल्मोड़ा 2974 6970
बागेश्वर 2715 3320
चंपावत 2130 2610
नैनीताल 9873 12010
पिथौरागढ़ 2304 5820
ऊधमसिंह नगर 10592 8680
नैनीताल जिले को टीके की 12 सौ वॉयल मिलने की संभावना
हल्द्वानी। नैनीताल जिले को कोविशील्ड टीके की 1201 वॉयल मिलने की संभावना है। कोविशील्ड टीके को सीएमओ कैंप कार्यालय में बने जिला टीका केंद्र में रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को रुदपुर से टीका लेने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा जाएंगे। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के साथ टीके को लाया जाएगा। साथ ही सीएमओ कैंप कार्यालय में भी पुलिस के पहरे में टीके को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed