फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kosi and Dabka workers will harvest farmers' crops

कोसी और दाबका के श्रमिक काटेंगे किसानों की फसल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kosi and Dabka workers will harvest farmers' crops
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन के चलते किसानों को फसल कटवाने के लिए श्रमिक नहीं मिल रहे थे। किसानों की पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने अब फैसला लिया है कि कोसी व दाबका नदी में खनन के लिए आए श्रमिकों से किसानों की फसल कटवाई जाएगी। इससे किसानों का तो काम होगा ही और मजदूरों को भी रोजगार मिलेगा जिससे वह अपनी आजीविका चला सकेंगे।
विज्ञापन
लॉकडाउन होने से स्थानीय किसानों को फसल कटवाने के गुहार लगाने के बाद भी किसानों के हाथ खाली थे और उनकी सुुध लेने वाला कोई नहीं था। उन्हें अपनी खड़ी फसल का नुकसान होने का भय सता रहा था। अमर उजाला ने किसानों की समस्या प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि रामनगर में कोसी व दाबका नदी में यूपी तथा बिहार से आए श्रमिकों की संख्या अब भी एक हजार के आसपास हैं| हर वर्ष श्रमिक खनन कार्य के लिए आते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन होने से खनन कार्य भी प्रभावित हुआ। श्रमिको को यहीं रूकना पड़ा। एसडीएम ने कहा कि अब इन श्रमिकों से किसानों की फसल कटवाने का कार्य लिया जाएगा। इससे इनकी भी आमदनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed