फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kishore Upadhyay targeted by post giving one crore rupees to everyone

सभी को एक-एक करोड़ दे देते पोस्ट से निशाने पर आए किशोर उपाध्याय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kishore Upadhyay targeted by post giving one crore rupees to everyone
किशोर उपाध्याय का ट्वीट।
हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एक ट्वीट करके सोशल मीडिया में चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने ‘सभी को एक-एक करोड़ दे देते, 135 करोड़ ही खर्च होते। 20 लाख करोड़ खर्च करने की क्या जरूरत थी...’ ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर किशोर उपाध्याय की मंशा पर सवाल उठा दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर उपाध्याय से प्रदेश अध्यक्ष का ताज छीन गया था। उसके बाद वह पार्टी की नीति को लेकर अपने बयानों से चर्चा में रहे। उपाध्याय करीब ढाई साल बाद दोबारा चर्चा में आ गए हैं। 16 मई शाम सात बजकर 50 मिनट पर ट्वीटर में एक पोस्ट से उनकी और कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया पर जमकर किरकरी हो रही है। सोशल मीडिया पर भाजपाई और अन्य लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। सोमवार शाम तक उन्होंने पोस्ट को नहीं हटाया था।
विज्ञापन

सवा पांच हजार लोगों ने पोस्ट पर ट्वीट किया
सभी को एक-एक करोड़ दे देते... पोस्ट को ट्वीटर पर 5350 यूजर ने ट्वीट किया और 2670 लोगों ने री-ट्वीट किया। साथ ही करीब दस हजार लोगों ने उसे लाइक किया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर ट्रोल हुई। इसके अलावा फेसबुक पर भी लोगों ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। किशोर उपाध्याय के ट्वीटर पर 18 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। साल 2015 से वह इससे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर बोले, समय आने पर दूंगा जवाब
देहरादून। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के एक रिट्वीट को लेकर आ रहे कमेंट पर उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। किशोर ने कहा कि जब तक कमेंट आने बंद नहीं होंगे, तब तक वह चुप रहेंगे। उन्होंने किसी के ट्वीट को सिर्फ इसलिए रिट्वीट किया था कि लोगों का ध्यान 20 लाख करोड़ पर जाए। समय आने पर वह इस पर जवाब देंगे।
यूजर्स की कुछ खास प्रतिक्रिया
1- हर डाल पे पप्पू बैठा है
2-कृपया किसी कांग्रेसी से बहस ना करें, क्योंकि आप समझ ही सकते हैं कि जिसने राहुल को अपना नेता मान लिया हो उसमें कितनी...
3-135 करोड़ बांटने पर तो 1-1 रुपये आते प्रत्येक के हिस्से में
4-लगता है नेताजी स्कूल के बाहर से ही लौट आए थे
5-ये गणित अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी ने आपको बताया क्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed