फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kishore dies in insistence of mobile recharge

मोबाइल रिचार्ज कराने की जिद में किशोर ने जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kishore dies in insistence of mobile recharge
Kishore dies in insistence of mobile recharge - फोटो : HALDWANI
भवाली (नैनीताल)। भवाली गांव में मोबाइल रिचार्ज कराने की जिद पर अड़े किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से माता-पिता लौटे तो उन्होंने उसका शव झूलते पाया। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह भवाली गांव में 13 वर्षीय राहुल बिष्ट ने अपने पिता महेंद्र सिंह बिष्ट से मोबाइल रिचार्ज कराने की जिद की। थोड़ी देर में रिचार्ज कराने बात कहकर महेंद्र सिंह खेत की तरफ चले गए। साथ ही उन्होंने राहुल से यह भी कहा कि गोभी लेकर बाजार जाएंगे, तभी तो तेरे जन्मदिन पर कपड़े बनाएंगे।
विज्ञापन

माता पिता शाम को खेत से लौटे तो उन्होंने राहुल को फांसी के फंदे पर झूलते पाया। चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहुल को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटवारी कैलाश चंद्र ने बताया कि बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी हैं। शनिवार सुबह पंचनामा भरने की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल आशुतोष सिंह के मुताबिक मामला राजस्व क्षेत्र का है। राजस्व पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई को था जन्मदिन
अपने जन्म दिन से पांच दिन पहले राहुल ने ऐसा कदम उठाकर परिजनों के साथ ही गांव के लोगों को भी सकते में डाल दिया। पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि राहुल सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल का आठवीं कक्षा का छात्र था। लॉकडाउन होने पर घर आया था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। 22 जुलाई को उसका जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed