{"_id":"660656eb47efedf2bc05040d","slug":"killers-were-doing-reiki-to-kill-baba-tarsem-singh-in-nanakmatta-2024-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baba Tarsem Singh: कमरा नंबर 23 में बनाया प्लान; तो क्या दस दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे, जानें घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Tarsem Singh: कमरा नंबर 23 में बनाया प्लान; तो क्या दस दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे, जानें घटनाक्रम
Fri, 29 Mar 2024 11:21 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:21 AM IST
सार
बाबा तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों ने 19 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारे की सराय का कमरा नंबर 23 बुक कराया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पिछले 10 दिनों से यहीं रहकर बाबा की रेकी कर थे।
विज्ञापन
नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों ने 19 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारे की सराय का कमरा नंबर 23 बुक कराया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पिछले 10 दिनों से यहीं रहकर बाबा की रेकी कर थे। बताया जा रहा है कि दोनों चंपावत स्थित रीठा साहिब जाने की बात कहकर कमरे में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से दहला तराई: चलती बाइक से पांच सेकेंड में दागी दो गोली; पेशेवर शूटरों ने दिया अंजाम
विज्ञापन
अमूमन सराय में श्रद्धालु या आम जन कुछ ही दिन के लिए कमरा बुक कराते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों हमलावरों को 10 दिन के लिए कमरा कैसे मिल गया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर चप्पल पहने नजर आ रहे हैं और उनके जूते कमरे से बरामद हुए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उन्हें सुबह बाबा तरसेम के डेरे में अकेले में बैठे होने की सूचना मिली होगी, जिस कारण वह जल्दबाजी में चप्पल पहनकर वारदात अंजाम देने पहुंच गए।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों डेरे के दूसरे गेट से भागे। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों अपराधी वहां की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति वाकिफ थे। यही वजह है कि दोनों ने हत्याकांड को सुनियोजित तरीके अंजाम दिया।जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न एंगल से हत्याकांड की जांच की जा रही है। हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
वहीं, बाबा तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस उत्तर प्रदेश और नेपाल से सटे बार्डर पर चेकिंग कर रही है।
हत्याकांड घटनाक्रम
- 06:13 AM- बाइक सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह को गोली मारी।
- 06:20 AM- विभिन्न मार्गों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान शुरू।
- 07:00 AM- बाबा को खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
- 07:30 AM- बाबा के निधन की सूचना लोगों को मिली भारी फोर्स तैनात
- 10:35 AM- पुलिस अधिकारी खटीमा पहुंचे, डेरे पर भी फोर्स की गई तैनात
- 12:00 PM- बंगला साहिब दिल्ली के प्रमुख जत्थेदार खटीमा पहुंचे।
- 12:30 PM- बाबा तरसेम का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया।
- 02:30 PM- पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर डेरा के लिए ले जाया गया।
- 04:45 PM- सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य नेता नानकमत्ता पहुंचे।