फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kidney friendship: Danveer sister will bring Danveer daughter-in-law for her brother

किडनी मैत्री: दानवीर बहन अपने भाई के लिए लाएगी दानवीर बहू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kidney friendship: Danveer sister will bring Danveer daughter-in-law for her brother
हल्द्वानी। किडनी दान कर न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है बल्कि खुद भी सामान्य जीवन जीया जा सकता है। यह सबक दिया है दो युवतियों नेे, जिन्होंने अपने-अपने भाइयों की जान बचाने के लिए उनको किडनी दान दी। इनमें से एक युवती तो शादीशुदा थी। किडनी मैत्री का यह संयोग देखिए कि दूसरी अविवाहित युवती की शादी अब उस युवक से होने वाली है, जिसको उसकी शादीशुदा बहन ने किडनी दान की थी। एक-एक किडनी वाले इस युगल की यह अनूठी शादी शुक्रवार को होने जा रही है।
विज्ञापन

अंगदान को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे संशय और हिचक होती है। खासतौर पर लड़कियों के अंगदान और उनके वैवाहिक जीवन को लेकर परिवार वाले ज्यादा चिंता में रहते हैं। इसके बावजूद अपनों के लिए त्याग के जज्बे की कई मिसाल भी मिल जाती हैं। ये मिसाल हैं ऐसी दो बहनें जिन्होंने अपने-अपने भाइयों की जीवन रक्षा के लिए बेहिचक उनको किडनी दान दी। मुनस्यारी की 22 साल की आशा दासपा ने आठ साल पहले अपनी एक किडनी अपने भाई हीरा सिंह दासपा को दान करने का फैसला किया जो स्टेज चार नेफ्रोपैथी क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित था। बहन ने भाई की जान ही नहीं बचाई बल्कि उसे सामान्य जीवन जीने की प्रेरणा भी दी। हीरा की एक साल पहले स्वाति से शादी हुई है। उसकी एक बिटिया भी है। आशा भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब आशा ने डीडीहाट निवासी अभिनव पांगती के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। अभिनव का 17 अक्टूबर 2019 को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अभिनव को भी उनकी बड़ी बहन 37 वर्षीय दीक्षा पांगती से किडनी मिली। दोनों की शादी शुक्रवार को कठघरिया स्थित एक बरात घर में होने जा रही है।
विज्ञापन

यह एक शानदार क्षण है
हल्द्वानी। आशा दासपा के भाई हीरा सिंह दासपा कहते हैं कि यह एक शानदार क्षण है। बहनें जीवन बचा रही हैं। भाइयों को सामान्य जीवन जीने का मौका दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों गुर्दा प्रत्यारोपण फोर्टिस अस्पताल मोहाली के किडनी प्रत्यारोपण कार्यक्रम के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी रंजन की ओर से किए गए। वे अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाने और दाताओं और प्रोत्साहित करने का काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed