फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khelo India sports centers will open in all the districts of Uttarakhand

उत्तराखंड बनेगा स्पोर्ट्स हब: प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे खेलो इंडिया के खेल सेंटर, तैयार होंगे खिलाड़ी

Wed, 06 Mar 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अलग से प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसके साथ ही खेलो इंडिया योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। 

विज्ञापन
Khelo India sports centers will open in all the districts of Uttarakhand
खेलो इंडिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अलग से प्रशिक्षण शिविर लगेगा। खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित आठ खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाएंगे।

विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहे हॉकी मैदान में खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव खेल विभाग ने भेजा था। इस पर अब मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में खेलो इंडिया खेल सेंटर के संचालन की स्वीकृति दी है। इस संबंध में खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने पदक विजेताओं को नौकरी देने की घोषणा की, खेल विभाग में आएंगे 3 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इन खेल सेंटरों में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से साई एनएसआरसी लखनऊ के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का डाटा भी साई के पोर्टल पर दर्ज होगा।

 
Trending Videos

कहां किस खेल का सेंटर खुलेगा
चमोली जिले में गोपेश्वर, चंपावत के टनकपुर, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार और टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती ढालवाला में फुटबॉल का खेलो इंडिया सेंटर खोला जाएगा। जबकि अल्मोड़ा, नैनीताल के गौलापार स्टेडियम हल्द्वानी में हॉकी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में एथलेटिक्स के खेलो इंडिया सेंटर खुलेंगे। वहीं बागेश्वर में बॉक्सिंग, देहरादून में जूडो, हरिद्वार में कुश्ती, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में हैंडबॉल का सेंटर खुलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed