फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khel Mahakumbh will start from today at Gaulapar Stadium

Nainital News: गौलापार स्टेडियम में आज से शुरू होगा खेल महाकुंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh will start from today at Gaulapar Stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में मंगलवार से खेल महाकुंभ शुरू होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहेंगी।

युवा कल्याण, शिक्षा और खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित खेल महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, बालीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वांडो, जूडो एवं कराटे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता होगी। उसके बाद 16 से 30 नवंबर तक विकासखंड स्तर पर, एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक जनपद स्तर पर और 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक राज्यस्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि राज्यपाल मंगलवार को सुबह 10:50 बजे गौलापार हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में खेल महाकुंभ 2023 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed