फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khanan in Gaula

आज से गौला में शुरू होगा खनन, प्रशासन के नेतृत्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khanan in Gaula
कालाझाला निकासी मार्ग बंद किए जाने से निकासी गेट पर खड़े खनिज लदे वाहन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
हल्द्वानी। प्रशासन की मौजूदगी में हुई वाहन स्वामियों और स्टोन क्रशर संचालकों के बीच किराये को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। स्टोन क्रशर संचालक 31 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा देने पर सहमत हो गए हैं लेकिन डंपर स्वामी 35 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं। डंपर स्वामियों ने बुधवार को गांधी स्कूल से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभा को देखते हुए प्रशासन ने खनन कारोबारियों की हड़ताल को मंगलवार को गंभीरता से लिया। स्टोन क्रशर संचालकों और डंपर स्वामियों को वार्ता के लिए बुलाया। डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। लेकिन वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन

उधर, डंपर एसोसिएशन के मनोज मठपाल, रमेश जोशी, पम्मी सैफी, इंदर बिष्ट आदि ने कहा कि भाड़ा नहीं बढ़ाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर ट्रांसपोर्ट व्यापारी नगर एसोसिएशन के अमरजीत सिंह सेठी, हाजी नसीम, प्रदीप सब्बरवाल आदि ने गोला संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया है। उधर, हड़ताल के चलते गौला के 11 में से एक गेट से ही खनिज निकासी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन व्यवसायियों ने किया सुंदरकांड का पाठ
हल्दूचौड़ (नैनीताल) भाड़ा बढ़ाए जाने एवं रॉयल्टी की दरें कम करने की मांग को लेकर आंदोलनरत खनन व्यवसायियों ने मंगलवार को अनशन स्थल पर सुंदरकांड पाठ किया। क्रमिक अनशन में मदन पंत, महिपाल भौर्याल, भास्कर भट्ट, भुवन कबडवाल, ललित बैठे।
प्रधान रमेश जोशी ने चेतावनी दी कि बुधवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में प्रदर्शन करते हुए घेराव किया जाएगा। इस मौके पर हुकुम सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह अधिकारी, हरेंद्र बोरा, भोला दत्त भट, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, रेखा लौशाली, मदन उपाध्याय, चंद्र शेखर पंत, कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
क्रशरों के बंद कराए फाटक
लालकुआं। खनन व्यवसायियों ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर के शांतिपुरी क्षेत्र स्थित पांच स्टोन क्रशरों को बंद कराया दिया। साथ ही खनन से भरे वाहनों को खाली कर क्रशर से बाहर कर दिया। इस दौरान उनकी क्रशर संचालकों से नोकझोंक हुई। शांतिपुरी, लालकुआं, हल्दूचौड़ और देवरामपुर सहित तमाम खनन निकासी गेटों पर वाहन स्वामियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

खनन व्यवसायियों ने उपखनिज से भरे ऐसे कई वाहनों को पकड़ा जिनमें वजन तो कम था लेकिन माल ओवरलोड था। खनन व्यवसायियों का आक्रोश देख स्टोन क्रशर संचालकों ने क्रशर बंद रखने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में जीवन कबड़वाल, वीरेंद्र दानू, गोकुल सिंह पपोला, भगत सिंह मेहरा, कविंद्र कोरंगा, कपिल रावत, भूपेश बिष्ट, तारा नगरकोटी, मोहम्मद शादाब आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed