{"_id":"66aec2ed8291b27c8606be94","slug":"keep-jcb-stationed-24-hours-near-chakluwa-drain-bhagat-haldwani-news-c-302-1-kdg1001-100723-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकलुवा नाले के पास 24 घंटे जेसीबी रखें तैनात : भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकलुवा नाले के पास 24 घंटे जेसीबी रखें तैनात : भगत
विज्ञापन
कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने शनिवार को चकलुवा में बरसाती निहाल नाले के पानी से ध्वस्त हुई पुलिया और सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर बैली ब्रिज निर्माण करने के निर्देश दिए।
विधायक ने यातायात सुचारू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने और बरसात 24 घंटे जेसीबी खड़ी करने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों बारिश के चलते निहाल नदी ऊफान पर थी। इसके चलते हल्द्वानी-रामनगर राजमार्ग पर चकलुवा के पास पुलिया और सड़क बह गई थी। स्थानीय काश्तकार एवं क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक बंशीधर भगत ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री विनोद बुढलाकोटी, गोपाल बुढलाकोटी, लक्ष्मण सिंह देउपा, दीवान सिंह बिष्ट, भुवन आर्या, हरीश मेहरा, वीरेंद्र कुमार, कुंदन जंतवाल, दीवान चुफाल, एई ललित तिवारी, जेई गणेश रौतेला मौजूद रहे।