फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam-Nainital highway will remain closed from today

आज से बंद रहेगा काठगोदाम-नैनीताल हाईवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam-Nainital highway will remain closed from today
हल्द्वानी। काठगोदाम से वाया ज्योलीकोट होते हुए नैनीताल जाने वाला रूट शनिवार (आज) से सात मार्च तक बंद रहेगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते नैनीताल, ज्योलीकोट जाने वाले वाहन वाया भीमताल-भवाली होकर जाएंगे। इसे देखते हुए रोडवेज ने नैनीताल का किराया 20 रुपये बढ़ा दिया है। इस दूरी को तय करने में आधा घंटा समय भी अधिक लगेगा।
विज्ञापन

नैनीताल-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग में किलोमीटर 98 में दोगांव के पास एक संकरा मोड़ है। इस मोड़ के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए 200 मीटर पहाड़ को काटा जाना है। एनएच के एई एमबी थापा ने बताया कि ये मोड़ ब्लैक स्पॉट में भी दर्ज है। पहाड़ी को काटने में 15 दिन लगेंगे। पहाड़ी कटान का काम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसे देखते हुए 10 बजे से चार बजे तक इस मार्ग को बंद रखा जाएगा। इस दौरान नैनीताल आने वाले सभी वाहन वाया भीमताल से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, रोडवेज प्रबंधन ने भी अपना किराया निर्धारित कर दिया है। स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि नैनीताल का किराया 65 रुपये है। अब वाया भीमताल-भवाली रूट से जाने से नैनीताल तक की दूरी 11 किलोमीटर बढ़ जाएगी। इसके एवज में किराया 20 रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा। हल्द्वानी से नैनीताल का किराया वाया भवाली होते हुए जाने पर 85 रुपये लगेगा। इस दूरी को पूरा करने पर आधा घंटा अतिरिक्त समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल सड़क पर 5000 हजार वाहनों का दबाव
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रोजाना पांच हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन चलते हैं। कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाले मार्ग से कुमाऊं-गढ़वाल के दूरस्थ स्थानों तक आवाजाही और माल ढुलाई होती है। इसके अलावा सड़क बंद होने से भुजीयघाट, दोगांव, आमपड़ाव, ज्योलीकोट, बेलवाखान, बलदियाखान, वीरभट्टी, गेठिया, भूमियाधार के लगभग 200 से ज्यादा दुकान, रेस्टोरेंट, होटल व्यवसायियों को काम चौपट हो गए। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं, हल्द्वानी आने वाले और नैनीताल जाने वाले छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस मार्ग के बंद होने के बाद भीमताल रूट पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी पसीना बहाना पड़ सकता है।
पर्यटन कारोबार होगा प्रभावित
नैनीताल-काठगोदाम हाईवे दिनभर बंद रहने के कारण पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित रहने की आशंका है। वीकेंड और बर्फबारी का सीजन होने के चलते इन दिनों नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ है। पर 15 दिन तक सड़क बंद रहने के कारण बाहर से आने वाले पर्यटक बचेंगे, क्योंकि भीमताल रोड पर दबाव बढ़ने के कारण पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि रोजाना करीब 700 पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं।
50 रुपये बढ़ेगा टैक्सी का किराया
टैक्सी ट्रैवल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष नीरज जोशी ने बताया कि भीमताल रूट से जाने के कारण करीब 50 रुपये प्रतियात्री किराया बढ़ाया जाएगा। अब नैनीताल से हल्द्वानी जाने के लिए हर व्यक्ति को दो सौ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उधर, सूखाताल टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक मटियाल ने बताया कि सूखाताल से टवेरा और सूमो की हल्द्वानी बुकिंग के 1200 रुपये लिए जाते थे। अब भीमताल से जाने पर 1700 रुपये लिए जाएंगे।

छह थानों की पुलिस संभालेंगी यातायात व्यवस्था
नैनीताल रोड बंद करने पर जिले के छह थानों की पुलिस यातायात व्यवस्था का मोर्चा संभालेगी। वाहनों को डायवर्ट करने के लिए थानों को अतिरिक्त फोर्स भी उपलब्ध कराई गई है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नैनीताल मार्ग बंद होने पर शनिवार से वाहनों को भीमताल रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा। यहां काठगोदाम पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा नैनीताल तिराहा और कालाढूंगी रोड से वाहनों को नैनीताल भेजा जाएगा। चूंकि नैनीताल जाने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। इस कारण अधिकतर वाहनों को कालाढूंगी रोककर नैनीताल भेजा जाएगा। इस कार्य में भवाली, भीमताल, काठगोदाम, तल्ली, मल्ली और कालाढूंगी थाने की पुलिस संयुक्त रणनीति बनाकर वाहनों के आवागमन को सुनिश्चित करेगी। किसी बाहर के यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए थानों की पुलिस आपसी सामंजस्य के साथ काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed