फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam-Mumbai weekly train will run till January 1

UK News: काठगोदाम-मुंबई साप्ताहिक ट्रेन एक जनवरी तक दौड़ेगी, इस वजह से रेलवे ने किया रेलगाड़ी का विस्तार

Thu, 04 Sep 2025 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Sep 2025 10:32 AM IST
सार

काठगोदाम से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब जनवरी तक कर दिया गया है। काठगोदाम से यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
Kathgodam-Mumbai weekly train will run till January 1
ट्रेन

विस्तार

काठगोदाम से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब जनवरी तक कर दिया गया है। काठगोदाम से यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन सूरत से 14:38 बजे, वड़ोदरा से 16:38 बजे और रतलाम स्टेशन से से बुधवार रात 20:25 बजे रवाना होगी। बृहस्पतिवार सुबह 7.35 बजे यह स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन, बदायूं से 9:48 बजे, बरेली से 10:50 बजे रवाना होकर दोपहर 14:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

विज्ञापन

वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक ट्रेन एक जनवरी तक काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी आएगी। यहां से 17:52 बजे, लालकुआं से 18:33 बजे, किच्छा से 19:09 बजे, बहेड़ी से 19:30 बजे, इज्जतनगर से 20:08 बजे, बरेली सिटी से 20:23 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। शुक्रवार को सुबह 4:45 बजे गंगापुर सिटी, कोटा से 6:35 बजे, रतलाम से 10:40 बजे, सूरत से 16:45 बजे छूटकर 20:55 बजे मुुंबई सेंट्रल पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed