फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kashmir's nut will change the picture of Kumaon

कश्मीर का अखरोट बदलेगा कुमाऊं की तस्वीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kashmir's nut will change the picture of Kumaon
हल्द्वानी। जम्मू- कश्मीर का अखरोट कुमाऊं के बागवानों की किस्मत बदलेगा। वन विभाग ने नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर, सिलालेख में कश्मीर के अखरोटों के जरिए सैकड़ों की संख्या में अखरोट की नई पौध तैयार करने का काम शुरू किया है। इन पौधों को बागवानों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग ने वन संसाधन प्रबंध परियोजना(जायका) के तहत काश्तकारों की आय में सुधार और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए अखरोट प्रजाति को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसमें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेम्परेट हार्टीकल्चर (सीआईटीएच) कश्मीर खास प्रजातियों(मदर प्लांट) को मुक्तेश्वर क्षेत्र के कुछ किसानों को उपलब्ध भी कराया गया है।
विज्ञापन

अब वन विभाग अखरोट की कश्मीर प्रजातियों को ग्राफ्ट विधि से भी मुक्तेश्वर के सिलालेख(1500) में तैयार करने में जुटा है। वनाधिकारियों के अनुसार मुक्तेश्वर में सीआईटीएच के सहयोग से भी करीब दो हजार तक पौधों को तैयार करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में आय हो जाएगी शुरू
वन क्षेत्राधिकारी मुक्तेश्वर रेंज लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया के अनुसार पांच साल में तैयार वृक्ष से अखरोट को बिक्री किया जा सकेगा। एक वृक्ष से 25 से 30 किलो तक उत्पादन होने की संभावना है। मुक्तेश्वर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्र के लिए यह प्रजाति मुफीद है।
नुकसान की आशंका कम
हल्द्वानी। वनाधिकारियों के अनुसार पहाड़ में कई बार रास्ता बंद होने से फल खराब हो जाते हैं, पर अखरोट के साथ यह समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा बंदर आदि भी इसे कम नुकसान पहुंचने की संभावना है।

कोट - कई नर्सरियों में अखरोट के पौधों को तैयार किया जा रहा है। यहां से बागवान पौधे ले सकेंगे। साथ ही विभाग ने कश्मीर से लाए अखरोट के पौधों को भी स्थानीय लोगों को दिया है। इस योजना से लोगों की आजीविका में सुधार होगा। - डॉ तेजस्विनी पाटिल, दक्षिण वृत्त वन संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed