{"_id":"60242bae8ebc3ee93162b9a9","slug":"kashipur-wins-state-level-hocky-haldwani-news-hld4143314163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में काशीपुर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में काशीपुर चैंपियन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में काशीपुर की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपन पुरुष वर्ग राज्य स्तरीय सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) की टीम चैंपियन रही। फाइनल मुकाबले में काशीपुर ने 6-3 से पिथौरागढ़ को हराया। प्रतियोगिता में राज्य की नौ टीमों ने भाग लिया।
बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल काशीपुर और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। काशीपुर के खिलाड़ियों ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ के खत्म होने तक टीम चार गोल कर चुकी थी, जबकि पिथौरागढ़ की टीम मात्र दो गोल ही कर सकी।
दूसरे हाफ में काशीपुर ने दो और पिथौरागढ़ की टीम ने एक ही गोल किया। इसके साथ ही काशीपुर ने 6-3 के स्कोर से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। काशीपुर के ललित नेगी ने चार, शाहनवाज हसन ने दो, पिथौरागढ़ के विकास ने दो और सूरज ने एक गोल किया। विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। वहां जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ललित पंत, देवेंद्र सिंह दिगारी, प्रयाग सिंह कफलिया, कुंवर प्रताप सिंह, भूपेंद्र बहादुर मल, मनोज कुमार पुनेठा आदि रहे।
विज्ञापन
ललित नेगी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
काशीपुर के खिलाड़ी ललित नेगी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चार गोल किए। पुनेठा स्पोर्ट्स के स्वामी जनक पुनेठा ने विजेता टीम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ट्राफी और ठेकेदार शमशेर सिंह सौन की ओर से पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के लाइजनिंग आफिसर अर्जुन कुमार, संजय भट्ट, इंद्रजीत सिंह सामंत, भूपेंद्र सिंह चौहान, नितिन उप्रेती, मोहित सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह खोलिया रहे। योगेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, पंकज टम्टा, लीलावती जोशी, दिनेश चंद्र पाटनी, हरीश पंत, गौरव पंत, मनोज वर्मा और दिनेश ओझा ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।