फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kamala Neharu Award in Dwarahat

मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को मिला कमला नेहरू पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
kamala Neharu Award in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अजिता तिवारी की माता भावना तिवारी, चेतन अधिकारी की माता देवकी अधिकारी, हर्षिता मठपाल की माता कविता मठपाल, प्रियंका रावत की माता यशोदा रावत, निर्मला जलाल की माता भगवती जलाल और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अव्वल पायल बिष्ट की माता मुन्नी देवी, गौरव बिष्ट की माता मालती देवी, हर्षित पांडेय की माता रेखा पांडेय, पूजा कैड़ा की माता भगवती देवी के साथ-साथ अंजलि की माता गीता देवी को कमला नेहरू पुरस्कार के तहत एक-एक हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी, डा.डीपी चौधरी, गीता चौधरी, देवन राणा, अतुल चौधरी, कैलाश भट्ट, पूरन तिवारी, भुवन मैनाली आदि ने छात्र छात्राओं के साथ परिजनों को भी शुभकामनाएं दी हैं। संचालन सुबोध लाल साह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed