{"_id":"59495ebb4f1c1ba62f8b45ed","slug":"kailash-travelers-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारे के साथ कैलाश यात्रियों का तीसरा दल रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारे के साथ कैलाश यात्रियों का तीसरा दल रवाना
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल मंगलवार को काठगोदाम टीआरसी पहुंच गया। काठगोदाम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में पहुंचे यात्री दल का पारंपरिक स्वागत किया गया। बालिकाओं ने तिलक लगाकर फूलमालाओं से यात्रियों का स्वागत किया गया। तीसरे दल में 14 महिलाओं समेत 56 यात्री शामिल हैं।
इसमें उत्तराखंड से दो यात्री शामिल हैं जो कि कुमाऊं से ही हैं। इनमें भाजपा से सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और हल्द्वानी के शरद वर्मा हैं। शाम करीब चार बजे यात्री दल अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया।
केएमवीएन के प्रबंध निदेशक डीएस गर्ब्याल ने यात्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा केएमवीएन की कैप पहनाई।
साथ ही उन्हें पुस्तक भी भेंट की गई। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रा दल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार हैं। दल के सबसे बुजुर्ग यात्री उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के शरद वर्मा (68) हैं जबकि सबसे कम उम्र की यात्री राजस्थान के बीकानेर की साक्षी पांडया (20) हैं।
विज्ञापन
दल में देहली से सात, गुजरात से आठ, उत्तराखंड से दो, हरियाणा से सात, हिमाचल प्रदेश से दो, केरल से चार, मध्यप्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से चार, राजस्थान से पांच और उत्तरप्रदेश से 14 यात्री शामिल हैं। कुल 56 यात्रियों के दल में 42 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। टीआरसी के प्रबंधक आरसी पांडे, अनीस अहमद, शेरी राम, गोकुल, सुंदर, प्रेम प्रकाश आदि ने भी दल का स्वागत किया।