{"_id":"59441d114f1c1bff4e8b46c6","slug":"kailash-passenger-fleet-arrives-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों का दूसरा जत्था अल्मोड़ा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों का दूसरा जत्था अल्मोड़ा पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों का दल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल शुक्रवार को काठगोदाम टीआरसी पहुंच गया। काठगोदाम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में पहुंचे यात्री दल का पारंपरिक स्वागत किया गया। काठगोदाम में तिलक लगाकर फूलमालाओं से यात्रियों का स्वागत किया गया। दूसरे यात्री दल में 13 महिलाओं समेत 47 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
दोपहर भोजन के बाद यात्री दल अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया जो देर शाम रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुंच गया। कैलाश मानसरोवर यात्रियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि यात्रा दल के जनसंपर्क अधिकारी विजय किशोर हैं।
विज्ञापन
दल के सबसे बुजुर्ग यात्री उत्तरप्रदेश के दया राम (68) जबकि सबसे कम उम्र के गुजरात के जयप्रकाश खीमजी भाई (20) हैं। दल में छत्तीसगढ़ से एक, दिल्ली से चार, गुजरात से सात, उत्तराखंड से एक, हरियाणा से पांच, कर्नाटक से दो, मध्यप्रदेश से दो, महाराष्ट्र से सात, राजस्थान से 10, उत्तरप्रदेश से आठ यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
टीआरसी के प्रबंधक आरसी पांडे, कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जीएस कुमटिया, पीआरओ केएमवीएन महेश, अनीस अहमद, शेरी राम, गोकुल, सुंदर, प्रेम प्रकाश, मोहन चंद्र तिवारी, विनोद रावत आदि ने भी दल का स्वागत किया।