फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jupiter will hide behind the Moon on Tuesday night.Jupiter will hide behind the Moon on Tuesday night.

Nainital News: मंगलवार रात चंद्रमा की ओट में छिपेगा बृहस्पति

Tue, 06 Oct 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jupiter will hide behind the Moon on Tuesday night.Jupiter will hide behind the Moon on Tuesday night.
प्रतीकात्मक
नैनीताल। मंगलवार रात और बुधवार तड़के अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी जिसमें चंद्रमा सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति को कुछ समय के लिए पूरी तरह छुपा लेगा। खगोल विज्ञान में इसे लूनर ऑकल्टेशन या ग्रह पिधान कहते हैं।
विज्ञापन

एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी वीरेंद्र यादव के अनुसार, मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के चंद्रमा अपनी कक्षा में आगे बढ़ते हुए बृहस्पति को ढक लेगा। बृहस्पति को पूरी तरह गायब होने में 60 से 90 सेकंड लगेंगे। यह मुख्य नजारा उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको और पश्चिमी अफ्रीका में भोर के समय दिखेगा। भारत में दिन के उजाले के कारण ग्रह पूरी तरह छिपता हुआ नहीं दिखेगा। हालांकि, भारतीय दर्शक सूर्योदय से ठीक पहले चंद्रमा और बृहस्पति को आकाश में करीब चमकते हुए देख सकेंगे। इस खगोलीय मिलन को ''युति'' कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed