फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jubin Nautiyal gives voice to the song of Ruby in Halduchaud

हल्दूचौड़ की रूबी के गीत को जुबिन नौटियाल ने दी आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jubin Nautiyal gives voice to the song of Ruby in Halduchaud
रूबी फुलारा। - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ‘प्रेम गीत 3’ फिल्म का ‘कोई ना कोई नाता है’ गाना काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सुभाष काले ने संगीतकार के तौर पर पवनदीप राजन को चुना और लिरिक्स राइटर के तौर पर हल्दूचौड़ की रूबी फुलारा ने इस गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। गीत को आवाज जुबिन नौटियाल ने दी है। लालकुआं के हल्दूचौड़ में बच्चीधर्मा नामक गांव में खीमानंद फुलारा और विनिता फुलारा के आंगन में पली बढ़ी रूबी बचपन से ही म्यूजिक, नृत्य और थियेटर में सक्रिय रही हैं। रूबी ने महर्षि विद्या मंदिर, हल्द्वानी से 12वीं तक और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से एमबीए की डिग्री हासिल की है। रूबी कहती हैं गीत-संगीत की प्रेरणा उन्हें अपने माता पिता और भाई से मिली है। रूबी के भाई विनय फुलारा भी सिनेमेटोग्राफर हैं। वर्तमान में लंदन में रह रहीं रूबी का अपने पहाड़ के प्रति अटूट प्रेम है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पहाड़ की संस्कृति पर भी गीत लिखती हैं। कुछ पंक्तियां साझा करते हुए रूबी कहती हैं ‘सुंदरता, सरलता और सादगी है मेरे पहाड़ में, जिंदगी कठिन हैं पर सुकून है मेरे पहाड़ में। संस्कार, सभ्यता और सुशीलता मेरे पहाड़ में, जिंदगी कठिन हैं पर सहजता है मेरे पहाड़ में। रूबी का नया गीत इन दिनों युवाओं की जुबान पर चढ़ कर बोल रहा है, और यूट्यूब पर रिलीज होने के कुछ घंटो में ही लाखों दर्शक इसे देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed