फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Join, connect and break the pride of BJP: Rawat

जुड़ें, जोड़ें और भाजपा का अभिमान तोड़ें : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Join, connect and break the pride of BJP: Rawat
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त लोगों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस से जुड़ें, जोड़ें और भाजपा का अभिमान तोड़ें। हरीश ने रामनगर में पदयात्रा के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। रावत ने कहा कि पदयात्रा का आगाज रामनगर से शुरू हुआ है, जो प्रदेश के सभी जिलों और नगरों तक जाएगी। आज महंगाई की वजह से प्रदेश की जनता हमारे साथ है और हमने इस कार्यक्रम का नाम भाजपाई ढोलकी पोल खोल रखा है। कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य मकसद भाजपा के द्वारा की गई बेरोजगारी और महंगाई का विरोध करना है। महंगाई के मामले पर सरकार को नींद से जगाना है।
विज्ञापन

रावत ने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में आ रही है, जनता भाजपा को समझ चुकी है। आज गरीबों के घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम रोज आसमान छू रहे हैं, ऐसे में जनता इस बार बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका तक निकाली पदयात्रा
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में लखनपुर पानी की टंकी से दोपहर में पदयात्रा शुरू हुई। पूर्व सीएम रावत के रामनगर पहुंचकर पदयात्रा की शुरूआत की। पदयात्रा लखनपुर चौराहा होते हुए रानीखेत रोड पहुंची, जहां से नगर पालिका तक पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कांग्रेस नेता पुष्कर दुर्गापाल, आशा बिष्ट, मनोज जोशी, मोहन फर्त्याल, मुक्ता सिंह, रमेश पांडे, महिपाल सिंह डंगवाल, बीडीसी सदस्य महावीर रावत, नीतू आर्य, धीरेंद्र चौहान, कैलाश चंद्र, राहुल कांडपाल, मुन्ना सिंह, चंद्रा फर्त्याल, ग्राम प्रधान रेखा यादव, किशोर, सुरेंद्र बिष्ट, शुचि बंसल, संजय रावत, गोपाल अधिकारी, इंद्र लाल, जयप्रकाश, रामपाल, प्रशांत मनराल, हर्षित पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed