{"_id":"117ddee2c30f2f8ecf04da794ba0e6d0","slug":"jmajm-rain-clouds-broke-the-record-of-nine-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे मेघों ने तोड़ा नौ वर्षों का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे मेघों ने तोड़ा नौ वर्षों का रिकार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने नौ वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। दो दिनों के भीतर 28 मिलीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान छह डिग्री से नीचे गिर गया। एक मार्च 2014 में 25 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम के बदले मिजाज से ठंड लौट आई है। मौसम वैज्ञानिक ने मंगलवार को बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। देर शाम गौला का जल स्तर 13 हजार से अधिक होने पर जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति रोक दी गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो सोमवार को भी जारी रही। रविवार को लगभग 12.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि नवंबर से फरवरी तक 11 पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, यह 9वां पश्चिमी विक्षोभी है। मार्च-अप्रैल में दो और आ सकते हैं। डा. कुशवाहा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था, जो छह डिग्री गिरकर सोमवार को 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा की गति 4.3 किलोमीटर प्रतिघंटा और दिशा पूर्व-दक्षिण-पूर्व रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे, मगर बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
डा. कुशवाहा ने बताया कि दो दिनों के भीतर 28 मिलीमीटर बारिश होने से नौ वर्षों का रिकार्ड टूटा है। एक मार्च 2014 को एक ही दिन में 25.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि गौला का जलस्तर सोमवार को शाम चार बजे तक चार सौ क्यूसेक था, लेकिन छह बजे अचानक जलस्तर बढ़कर 13, 700 क्यूसेक पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि शाम को जल संस्थान को पेयजल आपूूर्ति रोक दी गई।
विज्ञापन
वर्ष दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश मिलीमीटर में
2006 एक मार्च 26.2 9.5 नहीं
दो मार्च 27.5 10. 4 नहीं
2007 एक मार्च 20.1 12.9 3.8
दो मार्च 22.2 10.1 नहीं
2008 एक मार्च 26.9 11.6 नहीं
दो मार्च 26.5 13.6 नहीं
2009 एक मार्च 26.5 7.9 नहीं
दो मार्च 26.2 12.1 नहीं
2010 एक मार्च 30.0 12.4 नहीं
दो मार्च 30.2 12.5 नहीं
2011 एक मार्च 21.0 7.9 2 एमएम
दो मार्च 26.7 10.5 2 एमएम
2012 एक मार्च 26.8 6.4 नहीं
दो मार्च 27.8 5.4 नहीं
2013 एक मार्च 25.0 6.4 नहीं
दो मार्च 27.8 5.4 नहीं
2014 एक मार्च 22.5 12.4 25.8 एमएम
दो मार्च 23.0 10.3 नहीं
2015 एक मार्च 23.2 14.6 13.5 एमएम
दो मार्च 17.4 14.2 14.8 एमएम