फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jhajjham Barsha Megha then dropped temperature

झमाझम बरसे मेघा तो गिरा तापमान 

Tue, 30 May 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jhajjham Barsha Megha then dropped temperature
बारिश के दौरान मस्ती करते बच्चे। फाइल फाेटाो - फोटो : अमर उजाला

दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम हो गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को 28 से 30 मई तक नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट बदली थी।
विज्ञापन


शनिवार को झमाझम बारिश ने उमस और तपिश से राहत दी थी। रविवार सुबह, शाम को और सोमवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आसमान पर बादल छाए रहने और राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 31 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी और छह जून तक मौसम सामान्य रहेगा। सात जून से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। 

दो दिन में 11 क्यूसेक बढ़ा गौला का जलस्तर   

लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला का जलस्तर भी दो दिन की बारिश के बाद लगभग 11 क्यूसेक बढ़ गया है। मई के शुरूआती सप्ताह में गौला का जलस्तर 52 क्यूसेक पहुंच गया था और पेयजल आपूर्ति को लेकर जलसंस्थान के अधिकारियों के भी हाथपांव फूल गए थे।

भीमताल झील से पानी लेने की स्थिति आ गई थी। मौसम के बीच-बीच में करवट बदलने के कारण जलसंस्थान को राहत मिली। नैनीताल और काठगोदाम क्षेत्र में बारिश होने के कारण गौला का जलस्तर बढ़ गया था। शनिवार से सोमवार तक हुई बारिश के कारण गौला का जलस्तर 98 क्यूसेक से बढ़कर 109 क्यूसेक पहुंच गया।

बिजली करती रही आंखमिचौली 

रविवार को आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। शीशमहल, नवाबी रोड, कालाढूंगी से मुखानी रोड, रेलवे बाजार, नया बाजार, नैनीताल रोड समेत अन्य हिस्सों में देर रात बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी थी।


लाइनों पर कई जगह पेड़ की टहनी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। सोमवार को भी सुबह से ही बिजली की आंखमिचौली चलती रही। एलटी लाइन और लोकल फाल्ट के कारण बिजली कई बार गुल हुई। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि छोटे-छोटे फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed