फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelry bag with cash flown cut millions

बैग काटकर लाखों की नगदी के साथ जेवर उड़ाए

Thu, 23 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 23 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत डिपो की बस में सवार होकर बरेली से हल्द्वानी आ रही महिला का बैग काटकर उचक्कों ने लाखों की नगदी और जेवर पार कर लिए। हल्द्वानी पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मिलने पर युवती ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है।

बरेली के सुभाष नगर निवासी भावना भट्ट पत्नी जीएन भट्ट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि गुरुवार को उसके मायके खेमपुर कठघरिया हल्द्वानी में पूजा है। पूजा में शामिल होने के लिए वह बुधवार सुबह रानीखेत डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर हल्द्वानी आ रही थी।
विज्ञापन


बस में उसने अपना बैग चालक के पीछे वाली सीट पर रखा था। बैग में अपने पिता दामोदर खुल्बे को देने के लिए दो लाख की नगदी, पूजा में पहनने के लिए सोने का हार, एक जोड़ा पौंची,  मंगल सूत्र, नथ, मांग टीका व तीन अंगूठी थी। हल्द्वानी पहुंचने पर वह रोडवेज स्टेशन से टेंपो बुक कर मायके पहुंची। मायके पहुंचने पर जब उसने सामान निकालने को बैग खोला तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना के अनुसार उचक्कों ने बैग काटकर सामान पार किया था। तहरीर के आधार पर मुखानी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भावना भट्ट के अनुसार उसने परिचालक के कहने पर बैग को चालक के पीछे वाली सीट पर रखा। पास की सीट में ही तीन युवक बैठे थे जो भोजीपुरा में उतर गये। हो सकता है उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed