फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jeep tramples two Inter students in Lamachaud, one dead

लामाचौड़ में जीप ने इंटर के दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jeep tramples two Inter students in Lamachaud, one dead
फतेहपुर चार धाम मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। फतेहपुर लामाचौड़ के बीच सोमवार की शाम जीप ने इंटर के दो छात्रों को रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र वॉलीबाल खेलने जा रहे थे। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया।
विज्ञापन

जोशी गार्डन निवासी 19 वर्षीय मोहित बिष्ट अपने साथी लामाचौड़ पद्मपुर निवासी 20 साल के विनय शाही के साथ सोमवार शाम करीब पांच बजे स्कूटी से वॉलीबाल खेलने जा रहा था। लामाचौड़ पहुंचने पर कठघरिया से आ रही जीप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर भाग निकला। मुखानी पुलिस ने दोनों छात्रों को कालाढूंगी रोड स्थित एक अस्पताल में भेजा। जहां डॉक्टरों ने मोहित बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। विनय का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी की टीम ने किसी प्रकार वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया। थानाध्यक्ष कवींद्र शर्मा के अनुसार दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मोहित मूलरूप से गरमपानी का रहने वाला था। मोहित के परिजनों ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की टीमें इस मामले में जीप चालक की तलाश कर रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के साथी खिलाड़ी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed