फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam: Tiger corridor management budget rises from 19 to 32 crore

जमरानी बांध : 19 से 32 करोड़ पहुंचा टाइगर कॉरिडोर मैनेजमेंट का बजट

Sat, 17 Oct 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 17 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam: Tiger corridor management budget rises from 19 to 32 crore
हल्द्वानी। वन विभाग ने टाइगर कॉरिडोर मैनेजमेंट के तहत जमरानी बांध परियोजना इकाई को नया प्रस्ताव भेजा है। परियोजना इकाई ने संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पहले इस मद में 19.07 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तय हुआ था जिसमें से परियोजना इकाई 10.74 करोड़ रुपये वन विभाग को दे भी चुकी है, लेकिन अब वन विभाग ने पुराने एस्टीमेट को संशोधित करते हुए 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। परियोजना इकाई ने इस नए प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक बीबी पांडेय ने बचाया कि वन विभाग की ओर से टाइगर कॉरिडोर मैनेजमेंट प्लान के तहत 32 करोड़ का रिवाइज्ड एस्टीमेट आया है। इसे शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक शाहनवाज ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना हल्द्वानी शहर की पेयजल और सिंचाई की सबसे बड़ी उम्मीद है, लेकिन वन क्लीयरेंस और बजट बढ़ने से बार-बार इसकी लागत बढ़ती जा रही है। टाइगर कारीडोर मैनेजमेंट प्लान की बढ़ी हुई रकम की मांग शासन से की गई है। जल्द धनराशि मिलने पर परियोजना के काम में तेजी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article