फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam Project: ADB team to come on February 17

जमरानी बांध परियोजनाः 17 फरवरी को आएगी एडीबी टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam Project: ADB team to come on February 17
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना स्थल और डूब प्रभावितों के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने के लिए एशियन डेवलेपमेंट बैंक की टीम 17 फरवरी को यहां पहुंच रही है। टीम पुनर्वास के लिए अब तक की गई कार्रवाई, पुनर्वास के लिए तराई में तलाशी गई जमीन को देखने के साथ ही प्रशासन और सिंचाई विभाग द्वारा अब तक की गई प्रगति की जानकारी लेगी।
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजय शुक्ल ने बताया कि एडीबी की टीम 17 फरवरी को यहां पहुंचने के बाद दोपहर में रुद्रपुर में बौर और हरिपुरा जलाशय के अलावा गदरपुर में सिंचाई कमांड एरिया का निरीक्षण करेंगे। 18 फरवरी को गौला बैराज का निरीक्षण करने के बाद बांध स्थल का भ्रमण करेगी। बांध स्थल पर बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना से जुड़े पेयजल और बिजली महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद डूब क्षेत्र के मुरकुडिया, तिलवाड़ी और हैड़ाखान मंदिर का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

19 फरवरी को पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून चली जाएगी। इसी दिन तीन बजे देहरादून में सिंचाई सचिव के साथ बैठक करेगी। शाम चार बजे से सिंचाई सचिव, पेयजल सचिव, ऊर्जा सचिव के साथ बांध परियोजना पर बैठक होगी। 20 फरवरी को मुख्य सचिव वित्त और सिंचाई सचिव से बैठक में बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीबी टीम का भ्रमण कार्यक्रम तय हो गया है। बांध स्थल, पुनर्वास के लिए चिह्नित स्थल और डूब क्षेत्र के गांवों के निरीक्षण के बाद देहरादून में उच्च स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में बांध परियोजना के लिए धनराशि जारी कराने पर खास फोकस किया जाएगा।
- डॉ. भूपिंदर कौर औलख, सिंचाई सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed