{"_id":"61fd724e435e1f390952d543","slug":"jamrani-dam-in-haldwani-haldwani-news-hld4527953111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमरानी बांध परियोजना विशेषज्ञों की टीम ने हरिपुरबौर जलाशय और किच्छा बैराज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमरानी बांध परियोजना विशेषज्ञों की टीम ने हरिपुरबौर जलाशय और किच्छा बैराज का किया निरीक्षण
विज्ञापन
Jamrani Dam in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जमरानी बांध स्थल के तकनीकी परीक्षण के लिए आई विदेशी विशेषज्ञों की टीम ने पांचवें दिन शुक्रवार हरिपुरबौर जलाशय और किच्छा बैराज का निरीक्षण किया। इसके बाद दो विशेषज्ञ आईआईटी रुड़की के लिए रवाना हो गए जबकि एक विशेषज्ञ हल्द्वानी आ गए हैं। वह अभी यहीं कुछ बिंदुओं पर विश्लेषण करेंगे।
तीन सदस्यीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार को हल्द्वानी से किच्छा बैराज पहुंची तथा वहां पानी का डिस्चार्ज आदि की जानकारी ली। इसके उपरांत टीम के सदस्यों ने हरिपुर बौर जलाशय का निरीक्षण किया। जमरानी बांध परियोजना इकाई के अधिकारियों ने जलाशय के बारे में विस्तार से बताया।
निरीक्षण के दौरान विदेशी विशेषज्ञों की टीम में एडीबी की ओर से क्विंटिन शॉ (यूके), सिलव्यू लानोस (फ्रांस) और फेलिक्स सीवेचर (स्पेन) के अलावा जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक बीबी पांडे, विभिन्न कंपनियों के विशेषज्ञ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दो तकनीकी विशेषज्ञ बांध के डिजाइन के संबंध में आईआईटी रुड़की गए हैं जबकि एक तकनीक विशेषज्ञ सिलव्यू लानोस हल्द्वानी वापस आ गए हैं।