{"_id":"61abdeab58295f5d422be13e","slug":"jam-on-gaulapul-and-mandi-road-haldwani-news-hld4466387186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापुल और मंडी रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौलापुल और मंडी रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
हल्द्वानी में बरेली रोड मंडी में लगे जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला पुल का संपर्क मार्ग संकरा होने के कारण शनिवार शाम सवा घंटे लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई थीं। इसी तरह शनिबाजार के चलते मंडी के पास दोपहर में देर तक जाम लग गया। पुलिस को यातायात नियंत्रित करने के लिए वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा।
गौला पुल पर शनिवार की शाम आवागमन बढ़ने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। पुल पर एक 108 नंबर एंबुलेंस भी फंस गई थी। वाहनों की कतारें लंबी होने के बाद बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एकल मार्ग से वाहनों को निकालना शुरू किया। मौके पर जाम में फंसे समाजसेवी हेमंत गौनिया ने बताया कि सवा घंटे तक जाम लगा था। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूूद मरीज की चीखें सुनाई दे रही थीं। लोग डर रहे थे कि पुल पर सीमा से अधिक वाहनों के खड़ा होने पर हादसा हो सकता है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि पुल का संपर्क मार्ग काफी संकरा है। एक ओर परीक्षार्थियों की भीड़ और दूसरी ओर शनिबाजार के चलते जाम लग गया था। इस मामले में पुल की कार्यदायी एजेंसी से भी पुल के संपर्क मार्ग को चौड़ा करने के लिए अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
इधर शनिबाजार में भीड़ के चलते रास्ता बंद हो गया था। इस कारण मंडी के पास बरेली रोड पर एक किमी लंबा जाम लग गया। स्थिति गंभीर होने पर तत्काल मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी ने वाहनों को फायर ब्रिगेड कार्यालय की तरफ मोड़ दिया। लोगों को ओपेन यूनिवर्सिटी के रास्ते तीन पानी के रास्ते निकलना पड़ा। काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका।