फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jam jammed due to crowd of devotees

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jam jammed due to crowd of devotees
महाशिवरात्रि के अवसर पर रामपुर रोड स्थित बेल बाबा मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर लगा जाम। अमर उजा - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शिवरात्रि पर मंदिरों में जाने के लिए भीड़ उमड़ी तो जगह-जगह सड़कें जाम हो गईं। बेलबाबा मंदिर के पास और काली चौड़ गौलापार में जाम लग गया। रानीबाग में भी वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर में भीड़ के चलते सड़कों पर वाहनों की लाइन लग गई। भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। कालीचौड़ मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि काली चौड़ मंदिर में एक लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। रानीबाग मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। इस मार्ग पर दर्शनाथियों के आने से कुछ देर के लिए रास्ता बाधित हो गया था। पुलिस ने किसी प्रकार यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

भीमताल और रामनगर में भी जाम ने निकाला पसीना
रामनगर/भीमताल। हल्द्वानी रोड स्थित गूलरसिद्ध मंदिर में मेले के दौरान जाम भी लग गया। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात को बनाए रखने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हल्द्वानी मार्ग पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जाम की स्थिति रही है। उधर, छोटा कैलाश के मेले में जा रहे लोग भी जाम में फंसे रहे। भौर्सा में वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने के चलते आठ किमी लंबा जाम लगने से श्रद्धालुओं को पैदल भटेलिया पहुंचना पड़ा। जहां से लोग चार किमी दूर पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed