फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jal Jiwan Mission in Haldwani

जलजीवन मिशन के तहत 35 करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jal Jiwan Mission in Haldwani
Jal Jiwan Mission in Haldwani
हल्द्वानी। जलजीवन मिशन के अंतर्गत हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में 35 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके लिए पेयजल लाइनों का पुनर्गठन के साथ ही छह गांवों में ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार की जलजीवन मिशन योजना के तहत हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक के 133 गांवों में पेयजल व्यवस्था का काम जलसंस्थान हल्द्वानी डिविजन को मिला है। प्रथम चरण में हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत वंचित परिवारों तक पानी के कनेक्शन पहुंचाने के बाद अब दूसरे चरण की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी आरएस विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरे चरण की योजना के लिए 49 गांवों का चयन किया गया है। इसके लिए 44 डीपीआर तैयार की गई, जिसमें से 21 डीपीआर को तकनीकी एवं वित्तीय दोनों स्वीकृति मिल गई है। इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। हल्द्वानी ब्लाक के मीठा आंवला गांव में ग्राउंड लेवल टंकी और पेयजल लाइनों का पुनर्गठन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक
- बजूनिया हल्दू
- देवलचौड़ खाम
- करायल चतुर सिंह
- किशनपुर घुड़दौड़ा
- गुलजारपुर रामसिंह
- देवलचौड़ (कोटाबाग)
13120 घरों में पहुंचा पानी का कनेक्शन
हल्द्वानी। जलजीवन मिशन के तहत हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक में प्रथम चरण में 133 गांवों में पेयजल से वंचित 17044 परिवारों के घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने का काम जलसंस्थान हल्द्वानी डिविजन को करना था। इसमें से 13120 परिवारों के घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने का काम पूरा हो चुका है। प्रत्येक परिवार को केवल एक रुपया कनेक्शन का देना पड़ा, बाकी खर्चा योजना की धनराशि से किया गया। इस कार्य पर 2 करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है। कोटाबाग ब्लाक के बासी और परबासी गांव में कुछ समस्या आने के कारण 199 परिवारों के घरों तक पानी के कनेक्शन नहीं पहुंच सके। इस तरह हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक में अभी 3929 परिवारों को पानी के कनेक्शन दिए जाने बाकी हैं।

हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत वंचित परिवारों को पानी का कनेक्शन देने का काम 80 फीसदी पूरा हो गया है। प्रथम चरण के बाकी परिवारों को दूसरे चरण में पेयजल कनेक्शन देने का काम किया जाएगा। दूसरे चरण में चयनित गांवों में नलकूप, ओवरहेड टैंक निर्माण के अलावा पेयजल लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। ताकि प्रत्येक परिवार को निर्धारित मानक के अनुसार पेयजल उपलब्ध हो सके।
- एसके श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed