फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It's time to rush up the rosary

उठो रोजेदारों सहरी का वक्त हो गया

Sun, 18 Jun 2017 11:50 PM IST
राजेंद्र सिंह बिष्ट बबली
राजेंद्र सिंह बिष्ट बबली Updated Sun, 18 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
It's time to rush up the rosary
रोजेदारों को जगाने को रात के दो बजे सहरी के लिए जगाने को निकली बाबू रमजान पार्टी। - फोटो : amar ujala

‘हजरात! खुदा का शुक्र है और आप बुजुर्गों की दुआएं हैं कि बाबू रमजान पार्टी अपने 62वें साल का आज 22वां अजीमुश्शान प्रोग्राम लेकर आपकी खिदमत में हाजिर हैं। इस वक्त बाबू रमजान पार्टी की घड़ी के मुताबिक दो बजकर 10 मिनट हो चुके हैं और सहरी का आखिरी वक्त बाबू रमजान पार्टी के ई-नक्शे के मुताबिक तीन बजकर 33 मिनट पर है....। ’ इंदिरानगर मोहम्मदी चौक से रात के दो बजे नसीम अहमद और अन्य साथियों की लाउडस्पीकर पर गूंजती यह आवाज रोजेदारों को सुनाई देती है। 

विज्ञापन


यह सिलसिला 62 साल से चल रहा है। इसका नाम है बाबू रमजान पार्टी। 10-12 लोगों का यह समूह रोजेदारों को सहरी के लिए जगाकर खिदमत अंजाम दे रही है। इस समय रमजान पार्टी का संचालन नसीम अहमद कर रहे हैं। नसीम बताते है कि बाबू रमजान पार्टी का गठन 1956 में खेल-खेल में हुआ था। बाबू रऊफ बेग पेंटर और एनाउंसर जलील अहमद नुमाइश खत्म कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


उसी दिन रमजानुल मुबारक का चांद दिखा था। उन्होेंने माइक से सहरी में लोगों को उठाने के लिए एलान शुरू कर दिया। उस वक्त के जामा मस्जिद में रहे पेश-ए-इमाम ने बुलाकर कहा कि इस तरह लोगों को सहरी के लिए उठाना बहुत अच्छा काम है। अगर आप हर रोज इस तरह रोजेदारों को उठाओगे तो आपको नेकियां मिलेंगी। तब से यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। उसी महीने (1981) आठवें रोजे को जलील अहमद साहब का इंतकाल हो गया था। उसके बाद पार्टी की कमान नजीर खान ने संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल से पार्टी की खिदमत कर रहे नसीम अहमद का कहना है कि 61 साल तक पार्टी नई बस्ती से खिदमत कर रही थी, पर सड़कों के तंग होने पर अबकी इसकी शुरूआत मोहम्मदी चौक से रात के एक बजे होती है। सबसे पहले सदस्यों के एकत्र होने के बाद तिलावते कलाम-ए-पाक पढ़ने के बाद पार्टी का आगाज होता है।

नसीम बताते हैं कि चाहे कड़ाके की सर्दी हो या मूसलाधार बारिश पार्टी रोजेदारों की खिदमत करती रहती है। पार्टी के सचिव नाजिम हुसैन के अलावा हाजी गफूर हलवाई, हाजी इमरान, अब्दुल वाजिद, जमील अहमद, मो. साजिद, सरताज आलम, डॉ. नसीम अहमद, शहनवाज मलिक, अतिक शाबरी, भूरे खां पूरे रमजान सक्रिय रहते हैं।


आज भी अपने कलाम में बाबू को याद करते हैं।

बाबू रमजान पार्टी के सदस्य आज भी अपने कलाम में बाबू के इंतकाल के बाद भी ये कलाम में याद करते हैं। ‘ठंडी-ठंडी थी रातें बरसता था पानी फिर भी खालिक की थी मेहरबानी’ और ‘बाबू आता था तुमको उठाने, भूल जाने के काबिल नहीं है वक्त सहरी है, ऐ रोजेदारों भूल जाने के काबिल नही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed