फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It rained heavily for two hours in Nainital

Nainital News: नैनीताल में दिन में दो घंटे जमकर बरसे मेघ

Mon, 29 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily for two hours in Nainital
नैनीताल/भीमताल। नगर में रविवार सुबह से बादल छाए थे। लगभग नौ बजे मौसम खराब होने लगा। साढ़े नौ बजे से शुरू हुई बारिश लगभग 45 मिनट तक बारिश रही। इसके बाद भी सामान्य नहीं हुआ और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर दो बजे बाद फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम लगभग पांच बजे तक बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के चलतते छाता एवं बरसाती की बिक्री खूब हुई। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि बारिश से नैनीझील का जल स्तर 79 फीट आधा इंच हो गया है। वहीं, भीमताल, भवाली, धारी, ओखलकांडा क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों की फसलों को लाभ मिला। रविवार दोपहर एक बजे बाद मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। बारिश से शिमला मिर्च, टमाटर, बीन, बैगन की फसलों को लाभ मिला है। किसान आनंदमणि भट्ट ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी मिलने से किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने कहा कि बारिश से सब्जियों का उत्पादन अच्छा रहेगा। संवाद
विज्ञापन


नैनीताल में बारिश के बाद बढ़ी नमी और धुंध
नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और धुंध का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। नैनीताल के बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में इन दिनों अस्थमा और अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्थमा के मरीज नियमित रूप से अपनी दवा और इनहेलर का उपयोग करें। किसी भी तरह की सांस संबंधी परेशानी बढ़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। डॉ. गर्ब्याल ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से श्वसन रोगों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed