फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It is the responsibility of all of us to save Kumaoni dialect

हम सबकी जिम्मेदारी है कुमाऊंनी बोली बचाने की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of all of us to save Kumaoni dialect
भीमताल में कुमाऊंनी गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल को पौधा देकर स्वागत किया। सं? - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने कहा कि ‘हम सबै लोनगनैकि पछ्यांण हमरि कुमाऊंनी बोली बटी छू। आज हमरि कुमाऊंनी बोली भाषाक अस्तित्व खतर में छू। हमूंलि ये पर ध्यान नी द्योत यो विलुप्त है जालि।’
विज्ञापन

वह सोमवार को श्री सिद्धि विनायक बरात घर में आपुण बोली, आपुण पछ्यांण कुमाऊंनी गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने सरस्वती गीत से अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने कहा कि कुमाऊंनी-गढ़वाली दोनों भाषाओं को आठवीं भाषा का दर्जा देना होगा। भाजपा नेता पुष्कर सिंह मेहरा ने कहा कि ‘हम सबूं कैं कुमाऊंनी भाषा बचूणांक लिजि ठुल-ठुल गोष्ठी करण पड़ाल। सरकारैलिकुमाऊंनी भाषा कैं आठवीं अनुसूची में दर्ज करूंणैकि लिजि प्रयास करण चैंछ।’
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि सब लोग मिलकर आगे आएं तो कुमाऊंनी भाषा को बचाया जा सकता है। जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, दयाल आर्य, चंदन बिष्ट, कृपाल मेहरा, धीरज जोशी, बच्ची सिंह बिष्ट, पूरन बृजवासी, लोकेश वर्मा, डीके शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को कुमाऊंनी भाषा का ज्ञान हो सकें इसके लिए सभी लोगों को कुमाऊंनी भाषा को बचाने के लिए आगे आना होगा। संचालन कर रहे समाजसेवी प्रेम कुल्याल ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को अपने घर से पहल शुरू करनी होगी। गोष्ठी में राजेंद्र पांडे ने गिर्दा के गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान विनोद कुमार जोशी, केडी भारद्वाज, राधा कुल्याल, अनीता प्रकाश, बीना देवड़ी, उमा पढालनी, पुष्पा मेलकानी आदि मौजूद रहे।
कोट
आने वाली पीढ़ी को अगर कुमाऊंनी भाषा की जानकारी देनी है तो सभी लोगों को आपस में कुमाऊंनी भाषा में बातचीत करनी होगी।
जया बोहरा, ग्राम प्रधान
कोट
हमें कुमाऊंनी बोलने में शर्म नहीं बल्कि गर्व महसूस करना चाहिए। यह भाषा हमें हमारी संस्कृति का परिचय कराती है।
राधा कुल्याल, ग्राम प्रधान
कोट
कुमाऊंनी भाषा को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार रना होगा। नई पीढ़ी में कुमाऊंनी बोली के प्रति लगाव पैदा करना होगा।
नमिता सुयाल, आयोजिका कुमाऊंनी गोष्ठी
कोट
परिवार के हर सदस्य के कुमाऊंनी बोलनी होगी जिससे समाज में कुमाऊंनी का विस्तार हो सके। इसके लिए हम सबको आगे आना होगा।
डॉ मंजू पांडे, साहित्यकार
कोट
वर्तमान समय में कुमाऊंनी भाषा को बचाए रखना जरूरी है। युवा पीढ़ी को कुमाऊंनी से जोड़ने के लिए मैंने पुस्तक भी लिखी है।
- हेमा हर्बोला, सेवानिवृत्त शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed