फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Issues of drinking water, electricity, roads, irrigation dominated

पेयजल, बिजली, सड़क, सिंचाई के मुद्दे छाए रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Issues of drinking water, electricity, roads, irrigation dominated
हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी की बैठक में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी। अमर उजाला
हल्द्वानी। नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक में पेयजल, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम मुद्दे छाए रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा नहीं मिलने से गुस्साए सदस्यों ने सिंचाई विभाग के ईई को खरीखोटी सुनाई। बैठक में पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक पूरे चार घंटे चली।
विज्ञापन

विकासखंड सभागार में ब्लाक प्रमुख रूपा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने कुरिया गांव, खड़कपुर, जयपुर खोलिया समेत तमाम इलाकों में जर्जर हाल सड़कों की मरम्मत करने के साथ ही सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग उठाई। गौलापार और हल्दूचौड़ के इलाके में जंगली जानवरों, हाथियों और बंदरों के उत्पाद से किसानों की फसल चौपट होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। मोटाहल्दू, दौलतपुर और फुटकुआं में प्रसव केंद्र खोले जाने, हल्दूचौड़, लालकुआं इलाके में अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने, आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों के मामले उठे।
विज्ञापन

किसने क्या कहा
-जयपुर खीमा की गरिमा पांडे ने हल्दूचौड़ पीएचसी में अक्सर डाक्टर के नहीं आने की शिकायत की। ने
- खड़कपुर के शंकर जोशी ने मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की। -पनियाली, मोटाहल्दू, हरिपुर लालमणि, प्रधान कमल पडलिया ने देवपुर कुरिया समेत तमाम गांवों में लो वोल्टेज, बिजली के झूलते तार आदि समस्याएं उठाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पनियाली की प्रधान रागिनी आर्य ने स्ट्रीट लाइट, लो वोल्टेज की समस्या उठाई।
-जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने सिंचाई गुलों की मरम्मत, कच्चे मार्ग को पक्का करवाने, धनपुर गांव में ओवर हेड टैंक बनवाने, पीएचसी में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा आदि मुद्दे उठाए।
आप जमीन दिलाएं तो बिजली घर बनेगा
हल्दूचौड़ क्षेत्र में लो वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए बिजली घर बनाने की मांग कई सदस्यों ने उठाई। ईई अमित आनंद ने कहा कि क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाए तो हल्दूचौड़ में बिजली घर बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
हम सिंचाई विभाग ने सफाई नहीं
सिंचाई नहरों में कूड़ा, गंदगी होने और नहरों की सफाई नहीं किए जाने के सवाल पर ईई तरुण बंसल ने कहा कि हम सिंचाई विभाग हैं, सफाई विभाग नहीं हैं। विभाग खेतों की सिंचाई कराता है। जहां से कूड़ा आ रहा है, वहीं सफाई की बात भी करें। उन्होंने बताया कि इंदिरानगर नाले के डायवर्जन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी।

ये रहे मौजूद
बैठक में सीडीओ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख अमित नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख श्रीकांत, सीडीओ विनीत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी, ऊर्जा निगम (ग्रामीण खंड) के अधिशासी अभियंता अमित आनंद, जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना, सिंचाई विभाग के ईई तरुण बंसल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत, प्रधान कमल पडलिया, रुक्मिणी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed