फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Interstate crook turned out to be a frequent robber

अंतरराज्यीय बदमाश निकला लगातार लूट करने वाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Interstate crook turned out to be a frequent robber
हल्द्वानी। शहर में लगातार स्कूटी चुराकर राह चलते लोगों को लूटने वाला अंतरराज्यीय बदमाश निकला। उसने तीन स्कूटी चुराकर लूट की चार वारदातें कीं। पुलिस ने उसे शुक्रवार की दोपहर मंडी बाईपास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की तीन स्कूटी और लूट के 39 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसके खिलाफ चंडीगढ़ और नैनीताल में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया आरोपी कवि बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का रहने वाला है। उसका परिवार राजपुरा में रहता था लेकिन 2016 मेें हरियाणा के कॉसिल मोहाली में मकान बनाकर रहने लगा। कवि वहां इंटर की परीक्षा पास करने के बाद पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करने लगा। चंडीगढ़ में 2017 में उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया तो पढ़ाई छूट गई। लगातार घटना करने पर चंडीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज किए। इससे पहले 2014 में चोरी की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने कवि को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

होटल में ठहरा और करने लगा वारदात
हल्द्वानी। कवि 29 अगस्त की रात हल्द्वानी आया था। यहां वह बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल मेें ठहरा था। 30 अगस्त को उसने डीके पार्क से एक स्कूटी चुराई और रात में एसडीएम कोर्ट के सामने एक महिला का पर्स लूट लिया। इसके बाद पीलीकोठी में एक महिला का पर्स लूटा। 31 अगस्त को रामपुर रोड पुरानी आईटीआई से स्कूटी चुराई। इसी दिन जजफार्म में एक महिला का पर्स लूट लिया। इसी रात काठगोदाम जीआरपी से एक स्कूटी चुराई। गैस गोदाम रोड पर उसने एक बुजुर्ग महिला का पर्स लूटा था। एक सितंबर को सीएमटी कालोनी में खीम सिंह बोरा से 50 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस का कहना है कि कवि राजपुरा मेें रहने वाले अपने दोस्त के घर में ठहरा था लेकिन दोस्त को पता नहीं था कि वह चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम
हल्द्वानी। एसएसपी ने पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनमें उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज यादव, रवींद्र राणा, दिनेश जोशी, इंद्रजीत सिंह, निर्मल लटवाल, धरम सिंह, त्रिभुवन जोशी, जीआरपी के उपनिरीक्षक कीर्ति राय, सिपाही संजय कुमार, बंशीधर जोशी, परवेज अली, हितेंद्र वर्मा, इसरार नवी शामिल हैं।
650 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
हल्द्वानी। एसएसपी ने घटनाओं का खुलासा करने के लिए कोतवाल अरुण सैनी और मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने शहर के 650 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद पता चला कि एक ही बदमाश हुलिया बदलकर वारदात कर रहा है।
ढाई महीने पहले जेल से छूटा था
हल्द्वानी। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी कवि बिष्ट ने 2019 में पंचकूला में 22 लाख की लूट की थी। उसे ढाई महीने पहले जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद हल्द्वानी चला आया।
21 मुकदमे, फिर भी कोई गम नहीं
हल्द्वानी। लूट चोरी के 21 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद कवि के चेहरे पर कोई गम नहीं था। उसने बताया कि वह स्मैक पीने के बाद चोरी और लूट की घटना को अंजाम देता है। कवि ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार हरियाणा के चंडीगढ़ क्षेत्र में रहता है। उसके पिता पूर्व सैनिक हैं। उसका छोटा भाई मंद बुद्धि का है। उसकी पत्नी और एक बेटी भी है। हल्द्वानी से जाने के बाद उसने एक पीवीआर (सिनेमाहाल) में भी नौकरी की थी। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लारेंस बिश्नोई गिरोह से काफी प्रभावित था लेकिन उसने बिश्नोई गिरोह के साथ काम नहीं किया था।

हर वारदात के लिए चुराता था अलग-अलग वाहन
हल्द्वानी। चोरी की एक स्कूटी से घटना करने के बाद उसे छोड़ देता है। दूसरी घटना करने के लिए वह दूसरे वाहन का इस्तेमाल करता है। हल्द्वानी में भी उसने तीन स्कूटी चुराकर चार घटनाएं की थी। पिता उसे नेक इंसान बनाना चाहते थे लेकिन अपनी बुरी लत के चलते उसने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed