फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to expedite the construction of Kalsia bridge tender process and Ranibagh bridge

कलसिया पुल टैंडर प्रक्रिया और रानीबाग पुल का निर्माण जल्द करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the construction of Kalsia bridge tender process and Ranibagh bridge
रानीबाग पुल का निरीक्षण करते हुए प्रमुख अभियंता इ o अयाज़ अहमद। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने सोमवार को रामनगर स्थित लोनिवि के निरीक्षण भवन में हल्द्वानी जोन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अभियंताओं ने शिरकत की। उन्होंने रानीबाग पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने राज्य योजना, नाबार्ड, एससीएसपी, टीएसपी, जिला योजना और निक्षेप मदों के अंतर्गत चल रहे सड़क और पुलों के कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और नवीनीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के सभी राज्य मार्गों और प्रमुख जिला मार्गों को प्राथमिकता देते हुए अन्य सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता ने कलसिया पुल की टेंडर प्रक्रिया जल्द करने और रानीबाग पुल का निर्माण कार्य जुलाई माह तक पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। सभी मार्गों में कैचपिट, स्क्रबर, नाली की सफाई, झाड़ी का कटान आदि कार्य वर्षाकाल शुरू होने से पहले पूरा करने और मानसून को देखते हुए रोड खोलने के लिए सभी तैयारियां करने के निर्देश दिये। प्रमुख अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ रानीबाग पुल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अभियंता दीपक यादव ने केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की यूटिलिटि शिफ्टिंग, डिजाइन डीपीआर आदि कार्यों को पूरा करने के लिए प्रथम चरण के अंतर्गत शासन से स्वीकृति प्राप्त किये जाने का अनुरोध प्रमुख अभियंता से किया। बैठक में अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह सयाना, एमपीएस रावत, अरुण कुमार पांडे, अशोक कुमार, दीपक गुप्ता, संजीव राठी, मनमोहन पुंडीर, रविंद्र कुमार और मोहन पडलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed