{"_id":"510cc836afe41ba1a75d949acc6100f9","slug":"inspections-were-absent-from-the-duty-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिले डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिले डाक्टर
ब्यूरो /अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)।
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बुधवार को धनियाकोट के पीएचसी और खैरना स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान धनियाकोट स्थित पीएचसी में तैनात एकमात्र चिकित्सक ड्यूटी से नदारद मिले जबकि खैरना स्थित सीएचसी में उन्होंने आपातकालीन सेवाओं में और अधिक सुधार के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक एसडीएम दयानंद सरस्वती जब पीएचसी धनियाकोट पहुंचे तो वहां तैनात डा. मनी पनियानी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने सीएचसी खैरना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत को निर्देश दिए कि वह अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में सुधार करें ताकि मरीजों को और अधिक बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन