फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspection of alternative route of Chukum

चुकूम का वैकल्पिक रास्ते का किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inspection of alternative route of Chukum
रामनगर प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त चुकूम गांव के लिए वैकल्पिक रास्ते का निरीक्षण करती हुई। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मानसून सीजन में आपदाग्रस्त गांव चुकम में प्रशासन ने खाद्यान्न और जरूरी सामान पहुंचा दिया है। प्रशासन की टीम ने आपदाग्रस्त गांव के लिए वैकल्पिक कुनखेत वन मार्ग से साढ़े आठ किलोमीटर रास्ते का निरीक्षण किया ताकि आपदा आने पर इस रास्ते से ग्रामीणों को बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन

राजस्व गांव चुकम कोसी नदी व जंगल के बीच बसा है जहां हर साल कोसी में आने वाली बाढ़ कहर बरपाती है। पिछले साल बाढ़ में इस गांव को काफी नुकसान हुआ था। चुकम के अलावा सुंदरखाल, पूछड़ी आदि गांवों के लोगों को टेंट में रहकर रात बितानी पड़ी थी। वर्तमान में ग्रामीण नदी पार कर अपने गांव जाते है, लेकिन बरसात के दिनों में गांव का संपर्क कट जाता है। तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत, नायाब तहसीलदार डीसी मिश्रा, राजस्व निरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल व वन कर्मियों की टीम अल्मोड़ा जिले के कुनखेत गांव से घने जंगल के बीच करीब नौ किलोमीटर पैदल चल चुकम गांव पहुंची। बाढ़ आने की स्थिति में कुनखेत के जरिये राहत सामग्री पहुंचायी जाएगी। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि तहसीलदार ने टीम के साथ रास्ते का निरीक्षण किया है। छह किमी रास्ता ठीक है, लेकिन ढाई किमी कच्चे मार्ग को कई जगह पर ठीक कराने की जरूरत है। गांव में पहले ही चार माह का राशन पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed