फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   innocent child fainted and fell in class

Haldwani: क्लास में चक्कर खाकर गिरे मासूम ने तोड़ा दम, बेटे के शव से लिपटी रही मां; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 16 Apr 2026 11:23 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 16 Apr 2026 11:23 AM IST
सार

हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान 12 वर्षीय छात्र के अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
innocent child fainted and fell in class
classroom - फोटो : AI generated

विस्तार

हल्द्वानी के फतेहपुर स्थित निजी स्कूल में बुधवार मासूम बच्चों के सामने उनका एक साथी चक्कर खाकर गिरा और फिर नहीं उठा। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर माता-पिता पहुंचे और उसे मुखानी के निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे एसटीएच रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के आवेदन पर मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

फतेहपुर निवासी 12 वर्षीय बालक क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। तीन दिन से उसे चक्कर आने की शिकायत थी। परिवार वालों ने उसका इलाज भी कराया। बुधवार को बच्चे ने मां से स्कूल जाने की जिद की। इस पर घर वालों ने उसे स्कूल भेज दिया। परिवार वालों को आभास भी नहीं था कि उनके जिगर का टुकड़ा अब नहीं लौटेगा।

विज्ञापन

कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्चा चक्कर आने के कारण गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर पूरा स्टाफ कक्षा कक्ष में पहुंच गया। तत्काल उसके माता-पिता को बुलाया गया। परिजन बच्चे को लेकर मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। बच्चे को एसटीएच लाया गया लेकिन यहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। परिजनों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न कराने का आदेश जारी किया।



बेटे के शव से लिपटी रही मां

पोस्टमार्टम हाउस के स्ट्रेचर पर बच्चे का शव पड़ा था उससे लिपटकर मां रो रही थी। बच्चे का नाम लेकर उसे उठा रही थी। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। मां ने एक हाथ के सिर के नीचे लगाया था और दूसरे हाथ से उसके गाल, आंख को सहलाते हुए उसे उठाने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed