फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   injured in accidents

तीन सड़क हादसों में 11 लोग घायल

Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
injured in accidents
सड़क हादसों में 11 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इसमें 5 लोगों के गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर पीरूमदारा स्थित अपने रिश्तेदार के घर पंजाब से आए कुछ लोग आर्टिका कार (यूके 04आर/5672) से गर्जिया मंदिर दर्शन करने के लिये जा रहे थे। इसी बीच गर्जिया की ओर से आ रहे केंटर (यूके 04 सीवी/1029) और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में कार में सवार गुरदासपुर पंजाब निवासी रवि भूषण, प्रिंस, निस्का, शालू, अमृतसर निवासी आंचल, सुखजीवन, चंडीगढ़ निवासी अशोक कुमार और पीरूमदारा निवासी विशाल तनेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशाल तनेजा, शालू, सुखजीवन व आंचल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में गर्जिया चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों वाहनो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना जसपुर निवासी नदीम अपनी मां सायरा को लेकर बाइक से खताड़ी स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी बीच गैस गोदाम के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार है। तीसरी घटना में कोटाबाग निवासी जीवंती देवी रानीखेत रोड से पैदल ही रामनगर निवासी अपनी पुत्री के घर जा रही थी। इसी बीच उसे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed