फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Information about the percentage of voting will have to be given in two hours

दो घंटे में मतदान के प्रतिशत की देनी होगी सूचना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Information about the percentage of voting will have to be given in two hours
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने शनिवार को छह विधानसभा सीटों पर तैनात 106 सेक्टर और 35 जोनल मजिस्ट्रेेटों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे में वोट प्रतिशत की जानकारी भी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एमबी डिग्री कॉलेज में हुए प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने मजिस्ट्रेटों से कहा कि पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए अभी से तैयारी कर लें। मॉक पोल भी अनिवार्य रूप से किया जाए। सभी अधिकारी चुनाव से संबधित हैंड बुक का अध्ययन अवश्य करें जिससे चुनाव प्रकिया की सही-सही जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मतदान स्थलों पर मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ईवीएम-वीवीपैड अखिलेश शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी। सीडीओ ने डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि सभी कर्मचारी बूस्टर डोज लगा लें।
विज्ञापन

72 घंटे पहले चलेगा ड्यूटी स्थल का पता
हल्द्वानी। कोविड के कारण इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को 72 घंटे पहले ड्यूटी स्थल का पता चल जाएगा। पिछले विधानसभा चुनावों तक एक दिन पहले जानकारी मिल पाती थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशोक जोशी ने बताया कि कार्मिकों की ड्यूटी तय करने का काम स्पेशल एप्लिकेशन साफ्टवेयर कर रहा है। इसमें सभी कर्मचारियों का डाटा बेस फीड कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed