{"_id":"623a38d22adfe74aaf36cd22","slug":"inflation-shock-consumer-s-mind-shocked-haldwani-news-hld4571036144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का झटका, उपभोक्ता का मन खटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का झटका, उपभोक्ता का मन खटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। साल 2022 में पहली बार खाद्य पदार्थों, भवन निर्माण सामग्री के बाद अब रसोई गैस सिलिंडर और डीजल पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया है। इस बढ़ोत्तरी से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। वहीं 136 दिनों बाद डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से भी लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।
मंगलवार को रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ने के साथ 970 रुपये का हो गया है। वहीं, सादा पेट्रोल 67 पैसे, स्पीड पेट्रोल 78 पैसे और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इधर, रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से हल्द्वानी के एक लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ने को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं लेकिन अब तक दाम न बढ़ने से उपभोक्ताओं को राहत जरूर थी।
पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, इसके बाद मंगलवार से फुटकर दाम भी बढ़ा दिए गए। हल्द्वानी के पेट्रोल पंपों पर डीजल 86.59 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा था जो मंगलवार को दाम बढ़ने से 87.39 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इसी तरह सादा पेट्रोल 93.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था जो कि अब दाम बढ़ने पर 93.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल 95.08 रुपये बिक रहा था जो कि मंगलवार को 96.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम की हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की नई दरें मंगलवार से लागू हो गईं हैं। 14 किलोग्राम का सिलिंडर पहले 920 रुपये कीमत का था, जो कि अब 970 रुपये को हो गया है।
-
थोक डीजल के दाम 112.39 रुपये प्रति लीटर
हल्द्वानी। औद्योगिक या थोक ग्राहकों के लिए डीजल की कीमत 112.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियों से थोक में सीधे डीजल लेने वाले उद्योगों को बाजार में पेट्रोल पंप की कीमत से 25 रुपये दाम अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। कंपनियों ने 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए थे। दाम बढ़ाने के पीछे वैश्विक स्तर पर ईंधन कीमतों में उछाल बताया जा रहा है।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम आठ रुपये घटे
हल्द्वानी। पेट्रोलियम कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम मंगलवार को आठ रुपये कम कर दिए हैं। अब यह सिलिंडर 2059 रुपये के बदले 2051 रुपये का मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने पहली मार्च को इसके दाम 105 रुपये बढ़ा दिए थे, जिसके कारण व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1954 रुपये से बढ़कर सीधे 2059 रुपये का हो गया था। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर के नए रेट भी मंगलवार से लागू हो गए हैं।
थोक डीजल के रेट बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर पड़ा दबाव: एसोसिएशन
हल्द्वानी। थोक ग्राहकों के डीजल के रेट बढ़ने से बड़े उद्योगों, फैक्ट्रियों, क्रशर आदि ने पेट्रोलियम कंपनियों से डीजल उठाना बंद कर दिया है, जिसका भार खुदरा बाजार यानी पेट्रोल पंपों पर पड़ना शुरू हो गया है। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा का कहना है कि क्रशर एवं उद्योगों के नजदीकी पेट्रोल पंपों की बिक्री में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड परिवहन निगम भी सीधे इंडियन आयल से डीजल न खरीद कर पेट्रोल पंपों से बसों में डीजल भरवा रहा है।
खाद्य वस्तु पिछले महीने दाम वर्तमान में दाम
रुपये रुपये
रिफाइंड फारचून 140 रुपये 170 रुपये
देसी घी (प्रति किलो) 380 रुपये 430 रुपये
तिल का तेल 135 रुपये 165 रुपये
जीरा(प्रति किलो) 220 रुपये 250 रुपये
मिर्च (प्रति किलो) 250 रुपये 280 रुपये
मैदा एवं सूजी 25 रुपये 30 रुपये
सोयाबीन बरी 95 रुपये 110 रुपये
आटा (10 किलो का कट्टा लोकल) 250 रुपये 280 रुपये
-
भवन निर्माण सामग्री पर दाम भी आसमान पर
पिछले माह दाम वर्तमान दाम
सरिया - 7000 रुपये प्रति क्विंटल - 8100 रुपये
सीमेंट का कट्टा - 400 रुपये - 450 रुपये
ईंट (प्रति हजार) - 5500 - 6000 से 6500 रुपये
कील प्रति किलो - 80 रुपये - 100 रुपये
लोहे का तार प्रति किलो - 80 - 100 रुपये
जीआई पाइप - 720 रुपये - 850 रुपये
रंगरोगन की 20 लीटर की बाल्टी - 4200 - 5200 रुपये
एनेमिल पेंट प्रति लीटर - 230 - 260 रुपये
डिस्टेंपर पेंट की 20 लीटर की बाल्टी - 700 - 850 रुपये
पांच किलो चूने का पैकेट - 40 रुपये - 60 रुपये