फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Inflation ate, public earnings'

‘महंगाई ने खाई, जनता की कमाई’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
'Inflation ate, public earnings'
हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई और कृषि कानून के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार के राज में जनता परेशान है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

पदयात्रा पटेल चौक से शुरू होकर बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, सब्जी मंडी, होली ग्राउंड, नैनीताल रोड से होते हुए स्वराज आश्रम पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है। सरकार सिर्फ अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ दिलाने के लिए काम कर रही है। आम जनता महंगाई से हताश और दुखी है। सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर पा रही है तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम लगेातार बढ़ रहे हैं। गरीब आदमी पर महंगाई का सबसे ज्यादा असर हो रहा है। इस मौके पर सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, महेंद्र पाल, हरीश दुर्गापाल, सुमित हृदयेश, सरिता आर्या, मयंक भट्ट वरुण प्रताप भाकुनी, महेश शर्मा, सरिता आर्य, रत्ना श्रीवास्तव, मधु सांगुड़ी, पुष्पा नेगी, जाकिर हुसैन, संजय किरौला, संध्या डालाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आप ने किया प्रदर्शन, जुलूस भी निकाला
हल्द्वानी/नैनीताल। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क तिकोनिया चौराहे में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट पहुंचे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना सभा में महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, महंगाई बढ़ी है। इस मौके पर संगठन मंत्री रक्षित वर्मा, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, देवेश कुमार, श्रीकांत खंडेलवाल, डीएस कौटलिया, पुष्कर बिष्ट, रहीश उल हसन, अब्दुल कादिर, त्रिलोचन जोशी आदि थे।
उधर, मल्लीताल के पंत पार्क में धरना देकर पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विनोद कुमार के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, विनोद कुमार, उमेश तिवारी, हरीश सिंह बिष्ट, महेश आर्या, विजय साह, नईम अहमद, सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।
बुद्ध पार्क में दिया धरना
हल्द्वानी। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग संगठन ने महंगाई के विरोध में बुद्ध पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा सिलिंडर के दाम बढ़ाकर सरकार जनता को महंगाई में झोंक रही है। इस दौरान शिवम सिंह ठाकुर, शशि गुप्ता, पूर्व फौजी भीम सिंह बिष्ट, अजय कश्यप, रिंकी कश्यप, मयंक कुमार आदि थे।

महंगाई से आम आदमी त्रस्त: सरिता
लालकुआं (नैनीताल)। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल में वृद्धि से आम आदमी परेशान है। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव उर्मिला मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव खष्टी बिष्ट, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, प्रदेश सचिव शांति तिवारी, धनी दुम्का, नैनीताल जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, बबीता उप्रेती, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मीना रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed